Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

साल के आखिरी माह की शुरुआत रक्तरंजित

  • दे रहा जिंदगी में कभी भी न भरने वाले जख्म
  • आठ दिन में हत्या और हादसों में करीब दर्जन भर की मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: साल 2023 के आखिरी महीने यानि दिसंबर की शुरुआत रक्तरंजित हुई है। बीते आठ दिनों में हत्या व हादसों में करीब दर्जन भर जिंदगी खत्म हो गयीं। दिसंबर का महीना जाते-जाते कभी न भरने वाले जख्म देकर गया है। इस महीने की रक्तरंजित पारी की यदि शुरुआत की बात की जाए तो टीपीनगर थाना के मंडी इलाके में दहेज लोभी ससुरालियों द्वारा विवाहिता शिवानी पुत्री महेश गुप्ता निवासी मीरापुर मुजफ्फरनगर की गला दबाकर हत्या कर दी गयी।

पहली दिसंबर की तड़के मछेरान इलाके में एक युवक को इतना ज्यादा प्रताड़ित किया गया कि उसने दहशत के चलते गला फांसी लगाकर जान दे दी। हैरानी इस बात है कि इस मामले की लीपापोती कर दी गयी। हस्तिनापुर थाना के गांव लुकाधड़ी में गोलियां बरसाकर अंकित नाम के युवक की हत्या कर दी गयी। हत्याकांड की गाज इंस्पेक्टर हस्तिनापुर पर गिरी। दो पुलिस वाले सस्पेंड भी हो गए।

तीन दिसंबर को लोहिया नगर थाना के गांव बजोट में प्रेमिका के भाइयों ने शराब पिलाकर शेखर पुत्र कृष्ण पाल की जान ले ली। उसका शव रेलवे लाइन के पास से बरामद हुआ। चार दिसंबर को गंगानगर थाना के गांव सालारपुर के मोड पर सड़क हादसे ने दो युवकों की जान ले ली। गाड़ी चला रहे रवि की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि उसके साथी पंकज ने मेडिकल में जाकर दम तोड़ दिया। इस हादसे में दो अन्य युवक काकू और दीपक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

इसी दिन ब्रहमपुरी थाना के दिल्ली रोड पर ग्रीन व्लिेज कालोनी में विक्की शर्मा की हत्या कर दी गयी। इस मामले में पुलिस ने बड़े भाई को रिंकू शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आठ दिसंबर को हत्या की दो वारदातों से पुलिस में हड़कंप मचा रहा। हत्या की पहली खबर लोहिया नगर थाना के फफूंडा के समीप से आयी। बताया गया है कि महिला की हत्या कर चलती कार से शव को सड़क पर फेंक कर हत्यारे फरार हो गए।

17 11

हत्या की दूसरी वारदात पांडव नगर थाना के बाइपास पर हुई है। यहां एक युवक का शव मिला है। युवक के दोस्तों पर शराब पिलाकर हत्या का आरोप है। याद रहे कि पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में इसी हफ्ते एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी थी।

काजीपुर की महिला का था फफूंडा में मिला शव

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र फफूंडा के जंगल में शुक्रवार की रात मिले महिला के शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली। महिला काजीपुर गांव की रहने वाली थी। वह घर से शाम के वक्त सब्जी खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन उसके बाद घर नहीं लौट पाई। महिला के पास एक मोबाइल भी था, लेकिन महिला का मोबाइल भी गायब है।

पुलिस ने महिला की शिनाख्त होने के बाद उसके गायब हुए मोबाइल की सीडीआर निकलवा जांच पड़ताल शुरु कर दी है। माना जा रहा है कि किसी अज्ञात ने महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को फफूंडा के जंगल में फेंक दिया था। शरीर पर चोटों के निशान भी मिले थे।

लोहिया नगर थाना क्षेत्र फ फूं डा के पास शुक्रवार को मिले महिला के शव की तीन दिन बाद पुलिस ने शिनाख्त कर ली। पुलिस ने आसपास के कई गांवों में महिला के शव के फोटो को ग्रामीणों को दिखाकर शिनाख्त करने का प्रयास किया था। पुलिस ने जांचपड़ताल के बाद महिला के शव की शिनाख्त काजीपुर ग्राम निवासी माया पत्नी विजयपाल के रुप में की। पुलिस ने परिजनों से संपर्क करने के बाद जानकारी दी कि माया शुक्रवार की शाम 4 बजे के आसपास घर से सब्जी खरीदने की बात कहकर निकली थी। लेकिन रात तक घर नहीं लौटी।

माया का पति फल का ठेला लगाता है। परिवार में बड़ी बेटी शिवानी, उसके बाद छोटा बेटा कार्तिक व सबसे छोटा रितिक है। बताते हैं कि माया की सबसे बड़ी बेटी शिवानी की शादी की तैयारी में लगी थी। उसके पास मोबाइल था, लेकिन शाम बाद उसका मोबाइल फोन स्विच आॅफ आता रहा था। पुलिस ने महिला के गायब हुए मोबाइल के आधार पर जांचपड़ताल शुरु कर दी है।

महिला की हत्या किसने की

पुलिस अब महिला के शव की शिनाख्त होने के बाद इस पड़ताल में जुट गई है। कि आखिर माया 45 वर्ष की हत्या किसने की। सबसे बड़ा सवाल है किसने उसकी हत्या करके शव को फंफूडा के पास फेंककर ठिकाने लगाने का प्रयास किया। मृतका के शरीर पर जख्मों के निशान मिले थे। पुलिस ने मृतका के पति विजयपाल और परिवार के लोगों से पूछताछ शुुरु कर दी है।

उधर सोमवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि शिनाख्त हो गई है, लेकिन जांचपड़ताल की जा रही है। मृतका का मोबाइल कहां गया। पुलिस ने इस पर अपनी जांच तेज कर दी है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img