- एसपी अभिसूचना लखनऊ बने नित्यानंद राय
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: एमएलसी शिक्षक और स्नातक चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद शासन ने प्रदेश में बड़ी संख्या में आइपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। शामली से एसपी नित्यानंद राय का ट्रांसफर एसपी अभिसूचना लखनऊ के पद पर किया गया है। एसपी सुकीर्ति माधव को शामली का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव 2015 बैच के आइपीएस हैं। एसपी सुकीर्ति माधव फिलहाल पुलिस अधीक्षक सुरक्षा के पद पर तैनात थे। सुकीर्ति माधव ने अपनी पहली पोस्टिंग यूपी के इलाहाबाद में एक जनवरी 2018 को सीओ सिटी थर्ड के रूप में की थी। एसपी सुकीर्ति माधव मूल रूप से बिहार प्रांत के जमुई डिस्ट्रिक्ट के मलयपुर गांव के निवासी हैं।
इससे पहले एसपी नित्यानंद राय रायबरेली से ट्रांसफर होकर शामली आए थे। उन्होंने तीन अक्टूबर को ही चार्ज संभाला था। एसपी नित्यानंद राय ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। वहीं अपराध रोकने के लिए सभी थानाध्यक्षों को लगातार गश्त करते रहने और मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखने के आदेश दिए थे। एमएलसी चुनाव के संपन्न होने के बाद ही शाम को एसपी नित्यानंद राय का ट्रांसफर हो गया।
इसे भी देखें…

