Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

ध्वस्तीकरण के लिए गई मेडा टीम से तीखी नोकझोंक

  • दो घंटे तक चली बातचीत के बाद टीम बैरंग लौटी, थाने में दी मेडा टीम ने तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम शनिवार को मेरठ-करनाल मार्ग स्थित एक तीन मंजिला इमारत को ध्वस्त करने के लिए पहुंची थी। टीम ने कार्रवाई शुरू की तो इस दौरान मकान मालिक और महिलाएं पहुंच गई। जिन्होंने जेसीबी मशीन और ध्वस्त करने वाली मशीन को रुकवा दिया। दो घंटे तक बातचीत भी हुई, लेकिन टीम को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बिना ही वापस लौटना पड़ा। मेडा टीम ने थाने में तहरीर दी है।

मेरठ विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी अर्पित यादव, जेई मनोज सिसोदिया, सुशील और स्टाफ के अलावा कंकरखेड़ा पुलिस व पवर्तन दल की टीम मेरठ-करनाल मार्ग स्थित एक तीन मंजिला इमारत को ध्वस्त करने के लिए पहुंची थी। टीम ने तीन मंजिला इमारत को गिराना शुरू कर दिया। इसी दौरान प्रतिष्ठान के मालिक सागर मलिक और उसके घर की महिलाएं पहुंच गई। उन्होंने जेसीबी मशीन और हाइड्रोलिक मशीन को रुकवा दिया। पुलिस और टीम के साथ मकान मालिक की तीखी नोकझोंक हुई।

03 23

काफी देर नोकझोंक होने के बाद कार्रवाई नहीं हो सकी। दो घंटे तक टीम ने मकान मालिक के साथ बातचीत की। इसके बाद टीम बिना कार्रवाई के ही वापस लौट गई। मेरठ विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों ने थाने में मकान मालिक व अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। मेरठ विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों का कहना है कि इस संबंध में वीसी से भी बात हो गई है। कार्रवाई के लिए समय निश्चित किया जाएगा और उसके बाद दोबारा से कार्रवाई की जाएगी।

टैक्स जमा नहीं करने पर नौ सिनेमाघरों की आरसी जारी

मेरठ: नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली का लक्ष्य हासिल करने पर शहर के नौ सिनेमाघरों की आरसी जारी कर दी गई। शनिवार को आरसी जारी करते हुए कंकरखेड़ा जोन के इंचार्ज एवं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वाले सिनेमाहाल की आरसी जारी कर दी गई है। 31 मार्च 2023 तक का नौ सिनेमाघरों पर कुल बकाया 2568888,00 रुपये का है। जिसमें जमा नहीं करने पर आरसी जारी की गई। जिसमें अप्सरा सिनेमा, मेग्नम मॉल, अनुराग सिनेमा, ईरा मॉल, जगत सिनेमा, गुलमर्ग सिनेमा, सत्यम सिनेमा, ओडियन सिनेमा, मिलांज मॉल शामिल हैं। सभी पर 25 लाख रुपये से अधिक बकाया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img