- मुस्सेपुर विकलांग आश्रम में विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ
जनवाणी संवाददाता |
मंडावली: क्षेत्र के दिव्यांग आश्रम में विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष मंडावली हिमांशु चौहान ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है, दिव्यांग बच्चे अपने आप को समाज से अलग नहीं समझे । हौसले और जज्बे के साथ आगे बढ़े तो अपना व अपने देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
थानाध्यक्ष ने दिव्यांग आश्रम मुस्सेपुर की प्रशंसा करते हुए कहा आश्रम की संचालिका श्रीमती कमलेश आर्या अनाथ दिव्यांग बच्चों की सेवा कर रही है, इनके द्वारा की गई सेवा से इस आश्रम के बच्चे दिव्यांग होते हुए भी काफी अच्छे पदों पर नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनको आश्रम में दिव्यांग बच्चों के बीच आकर मन को शांति मिलती है बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।

थानाध्यक्ष ने कहा कमलेश आर्य की तरह और लोग भी इस तरह के बच्चों की सेवा करें और इनकी सेवा के लिए आगे आएं। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया । इस दौरान आश्रम के अध्यक्ष सुंदर गोयल, प्रधानाचार्य गर्जना आर्य व आश्रम का स्टाफ मौजूद रहा।

