Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ का उड़ाया मजाक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर राज्यसभा सभापति की नकल उतारने के आरोप लग रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस दौरान जगदीप धनखड़ की नकल उतारते हुए कल्याण बनर्जी का वीडियो शूट कर रहे हैं।

राज्यसभा सभापति ने जताई नाराजगी

इस पर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जाहिर की है। जगदीप धनखड़ ने कहा कि ‘एक सांसद मजाक बना रहे थे और एक बड़े नेता उनका वीडियो शूट कर रहे थे। धनखड़ ने कहा कि यह शर्मनाक, अस्वीकार्य है और साथ ही यह सदन का अपमान है।’ बता दें कि हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। बता दें कि संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर हमले कर रहा है और विपक्ष की मांग है कि सरकार इस मुद्दे पर सदन में चर्चा करे। वहीं सरकार विपक्ष पर इसे लेकर राजनीति करने का आरोप लगा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img