Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

IPL 2024 Auction: इन खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश, कई रिकॉर्ड टूटे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रही है। इस नीलामी में खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश हो रही है। अब तक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।

स्टार्क को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। इसी नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्टार्क ने अपनी राष्ट्रीय टीम के कप्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

स्टार्क के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शुरू में जोरदार टक्कर देखने को मिली। दिल्ली ने 9.40 करोड़ रुपये की बोली के बाद खुद को अलग कर लिया। वहीं, मुंबई की टीम ने अधिकतम 9.60 करोड़ रुपये बोली लगाई। यहां से गुजरात और कोलकाता के बीच टक्कर देखने को मिली। कोलकाता के टेबल पर गौतम गंभीर तो गुजरात के टेबल पर आशीष नेहरा बैठे थे। भारत के दो पूर्व खिलाड़ियों के बीच ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के लिए टक्कर देखने को मिली। अंत में गंभीर ने बाजी मारी।

कमिंस ने तोड़ा था सैम करन का रिकॉर्ड
कमिंस का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। आईपीएल नीलामी इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी के लिए 20 करोड़ रुपये की बोली लगी। सनराइजर्स ने 20 करोड़ की बोली को पार किया। अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर उसने कमिंस खरीद लिया। नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने के मामले में कमिंस ने इंग्लैंड के सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। करन को पिछले साल पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। कमिंस का यह रिकॉर्ड ज्यादा देर कायम नहीं रहा। मिचेल स्टार्क ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।

आईपीएल नीलामी के टॉप-10 सबसे महंगे खिलाड़ी

  • ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। स्टार्क के लिए कोलकाता और गुजरात टाइटंस के बीच जमकर बोली लगी। अंत में कोलकाता ने बाजी मारी।
  • ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। कमिंस का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
  • न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था।
  • भारत के हर्षल पटेल को 11.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
  • वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.80 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • भारत के तेज गेंदबाज शिवम मावी को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 6.40 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
  • गुजरात टाइटंस ने उमेश यादव को 5.80 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
  • दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को मुंबई इंडियंस ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img