Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

प्रमोद राठी गिरोह के सदस्य की गर्दन काटकर कर हत्या ,गांगनौली गांव के जंगल में सुबह पड़ा मिला हिस्ट्रीशीटर का शव

जनवाणी संवाददाता |

बडौत: दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव के जंगल में एक लाख के इनामी बदमाश रहे प्रमोद राठी गिरोह के सदस्य व हिस्ट्रीशीटर पंकज राठी की गर्दन रेत कर बेहरमी से हत्या कर दी। पुलिस को उसका शव सुबह खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गांगनौली गांव निवासी पंकज (38) दोघट थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। शनिवार की सुबह उसका शव गांगनौली खेत के पास चकरोड पर पड़ा था। खेत में गए किसानों में उसका शव पड़ा देखा तो गांव में सूचना दी गई। उसकी गर्दन रेत कर हत्या की गई थी। किसान जगदीश, मनोज, इकबाल ने बताया कि पंकज का शव किसान रोशन के खेत में पड़ा हुआ था। सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम व थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सौलंकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि मृतक पंकज राठी दोघट थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ लगभग 13 मुकदमे दर्ज हैं। मृतक की पुष्टि होने के बाद मृतक के परिजनों को दोघट थाने में तहरीर दी। पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुटी हुई है। बताया कि मृतक पंकज राठी अपने खेत में झोपड़ी में सोया हुआ था। झोपड़ी में खून पड़ा हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...
spot_imgspot_img