Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसे में सिपाही की मौत

  • सहारनपुर के एसपीओ कार्यालय में था तैनात, मचा कोहराम
  • पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जनवाणी संवाददाता |

लावड़: लावड़-मसूरी मार्ग पर शनिवार को मसूरी की ओर से आ रहे एक ट्रक का पहिया अचानक निकलकर बाइक सवार यूपी पुलिस के सिपाही से टकरा गया। हादसे में सिपाही घायल हो गया। उपचार के दौरान सिपाही ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया और सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

21 4

महल गांव निवासी ब्रह्मसिंह जाटव के तीन बेटे देवेंद्र (36), शिवकुमार व सोनी है, जबकि चार बेटियों की शादी हो चुकी है। देवेंद्र यूपी पुलिस में सिपाही था और उसकी तैनाती सहारनपुर के एसपीओ कार्यालय में थी। देवेंद्र की शादी एटा निवासी सरिता से 12 वर्ष पहले हुई थी और उनके सात वर्षीय बेटी कंचन है।

शनिवार को देवेंद्र बाइक से लावड़ पहुंचा और बैंक से स्टेटमेंट निकलवाकर घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही देवेंद्र की बाइक लावड़-मसूरी मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट से आगे पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक का पहिया निकल गया। पहिया तेजी से आकर देवेंद्र के हेलमेट से टकराया, जिस कारण बाइक दूसरी ओर जाकर गिरी। हादसे में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्रित हुए राहगीरों ने देवेंद्र के परिजनों को सृूचना दी।

22 3

मौके पर पहुंचे परिजन गंभीर हालत में देवेंद्र को लेकर मोदीपुरम स्थित अस्पताल में पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चौराहे से ट्रक व चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिपाही देवेंद्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सरिता, भाई शिवकुमार, सोनी व पिता ब्रह्मसिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img