Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

उज्जैन में महाकालेश्वर की भक्ति में लीन हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी, कहा दिव्य दर्शन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश भर से बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने के लिए लोग काफी दूर दूर से आते है। वही अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के चार खिलाड़ी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने पहुंच।

बता दे रविवार को इंदौर में खेले गए भारत और अफगानिस्तान के बीच के मैच में भारतीय टीम को मिली जीत के बाद भारतीय टीम के चार खिलाड़ी उज्जैन पहुंचे। रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा ने नंदी हाल में से भगवान महाकाल की आरती देख आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। करीब दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल होने के बाद सभी इंदौर के लिए रवाना हो गए।

सोमवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं बाबा महाकाल का भक्त हूं और समय मिलते ही बाबा के दर्शन करने आ जाता हूं, मुझे यहां आकर अद्भुत आनंद की प्राप्ति होती है।

जबकि बाबा महाकाल के पहली बार दर्शन करने आए खिलाड़ी रवि बिश्नोई ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर और यहां होने वाली भस्म आरती के बारे में सुना तो था, लेकिन आज पहली बार इस आरती में शामिल होने और इसके दिव्य दर्शन करने का मौका मिला। वहीं अन्य खिलाड़ी भी बाबा महाकाल के इन दर्शनों का लाभ लेकर प्रसन्न नजर आए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img