Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

मास्क न पहनने पर हिरासत में लिया, हंगामा

  • मेडिकल थाने में विहिप का हंगामा, धरने पर बैठ गए

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना से बचाने के लिये पुलिस ने बिना मास्क पहन कर निकलने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार को मेडिकल पुलिस जब एक युवक को बिना मास्क पहनने पर पकड़ कर थाने में ले आई तो विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर थाने में धरना दे दिया और बाद में युवक को जबरन लेकर चले गए।

पुलिस ने युवक का चालान कर दिया है। जागृति विहार निवासी मनीष का पुलिस ने मास्क नहीं लगाने पर चालान कर दिया था। इसी बीच बजरंग दल कार्यकर्ता दीपक ने इसका विरोध किया पुलिस ने मनीष को पकड़कर थाने लाकर बैठा दिया। विहिप कार्यकर्ता दीपक ने अपने साथियों को थाने बुला लिया।

उसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक थाना में प्रदर्शन कर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान उनकी पुलिस से जमकर बहस हुई। उसके बाद कार्यकर्ता मनीष को थाने से छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने महामारी ऐक्ट का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी तो विहिप कार्यकर्ता फिर से थाने आ गए और धरने पर बैठ गए।

कुछ कार्यकर्ताओं ने थाने में रखे पर्चा तक फाड़ने की कोशिश की। इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि मनीष का चालान करने के बाद छोड़ा गया है उन्होंने बताया कि थाने पर हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ महामारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img