Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश करवाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश करवाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पंकज लांबा की शुक्रवार देर रात खुद की राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। घटना हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली के सुमन नगर क्षेत्र की है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। 46 वर्षीय पंकज लांबा शिवालिक नगर में किराये पर रहते थे। शुक्रवार रात लांबा दो दोस्तों के साथ सुमन नगर स्थित अपने परिचित के घर गए थे।

परिचित ने दिल्ली में दूसरी शादी कर ली है, जबकि उनकी दो लड़कियां और दो बेटे सुमन नगर में रहते हैं। चारों बच्चे नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक पंकज लांबा ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग बच्चों के साथ पार्टी की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंकज रात करीब 11 बजे 15 साल की नाबालिक बच्ची की जिद पर अपनी राइफल की मैगजीन निकालकर उसे दे दी। बच्ची ने ट्रिगर दबाया तो चैंबर में फंसी गोली चल गई और पंकज लांबा को लग गई। आनन-फानन में पंकज लांबा को अस्पताल ले जाया गया और चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पंकज लांबा की शिकायत पर ही वर्ष 2011-12 से वर्ष 2016 तक अनुसूचित जाति जनजाति छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा हो सका है। घोटाले में कुछ दिन पहले ही एसआईटी ने एक आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार भी किया है।
लांबा की गोली लगने से मौत होने से पुलिस में हड़कंप मचा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img