Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

अब ग्राम पंचायतें करेंगी बिजली का उत्पादन

  • वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने की योजना के अंतर्गत पंचायत भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आने वाले वित्तीय वर्ष में जनपद की लगभग 100 ग्राम पंचायत में सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए ग्राम पंचायत को सूचीबद्ध करते हुए विभिन्न स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वह दिन दूर नहीं जब मेरठ जिले की सभी ग्राम पंचायतें अपने कार्यालय के लिए जरूरी बिजली का उत्पादन खुद ही करना शुरू कर देंगी। इतना ही नहीं, अपने उपयोग के बाद बची हुई बिजली ऊर्जा निगम को बेचकर आय भी अर्जित कर सकेंगी।

यह योजना लागू होने पर ग्राम पंचायत के भवन खुद के लिए ग्रीन एनर्जी उत्पादित करने में सक्षम होंगे। इसके लिए पंचायत सरकार भवनों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस दिशा में जिला स्तर पर अधिकारियों के बीच गहन मंथन के बाद योजना को कार्य देने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में जिले के कुल 379 में से 100 पंचायत भवनों की छतों पर सोलर पैनल (रूफटाप) लगाए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक अगले वित्तीय वर्ष में सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन कर पंचायत भवन की विद्युत आवश्यकता को पूरा किया जा सकेगा।

04 6

हर ग्राम पंचायत भवन में दो किलो वाट की बिजली पैदा करने की क्षमता वाले सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसमें एक मीटर भी लगा होगा, जो बिजली उत्पादन और खर्च का रिकार्ड उपलब्ध कराएगा। इस योजना के अंतर्गत पंचायत भवन की आवश्यकता से अधिक जितने यूनिट भी बिजली का उत्पादन होगा, वह ऊर्जा निगम के ग्रिड पर चली जाएगी। जिसका हिसाब भी वहां लगे मीटर के माध्यम से मिलता रहेगा। ऐसी हर एक यूनिट की एवज में ग्राम पंचायत को ऊर्जा निगम की ओर से भुगतान भी किया जाएगा।

वित्त आयोग से होगा सोलर पैनल का काम

आगामी वित्त वर्ष में मेरठ जनपद में पंचायत भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का काम शुरू होगा। इसमें होने वाले खर्च को ग्राम पंचायतें अपने स्तर से ही वहन करेंगी। जिसके लिए वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि खर्च की जा सकेगी। हर पंचायत भवन की छत पर दो किलो वाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। जिसमें 70 हजार तुपये प्रति किलो वाट की दर से 1.4 लाख रुपये का खर्च वित्त आयोग से किया जाएगा।

एक बार यह राशि खर्च होने के बाद ग्राम पंचायत को भवन में रखे जाने वाले कंप्यूटर, लाइट, फैन आदि पर होने वाले बिजली के बिल की बचत होगी। इसी के साथ अपनी आवश्यकता से अधिक उत्पादन की जाने वाली यूनिट के बदले ऊर्जा निगम से आय भी प्राप्त हो सकेगी।

बिजली उत्पादन पर दिया जा रहा जोर

सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत सोलर पैनल के माध्यम से बिजली उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। वैकल्पिक ऊर्जा से संबंधित इसी योजना के अंतर्गत मेरठ जनपद की सभी ग्राम पंचायत के भवनों पर सोलर पैनल लगाया जाना है। इसके पहले चरण में आगामी वित्तीय वर्ष में लगभग 100 ग्राम पंचायत की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाने का लक्ष्य है। इसके अलावा गांवों में स्थित स्कूलों की छतों पर भी सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन कराए जाने की योजना प्रस्तावित है। -रेनू श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी, मेरठ

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img