Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

विवाहिता की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया

  • पुलिस अधीक्षक ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर के मोहल्ला पंसारियान नई बस्ती में एक विवाहिता की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना का जल्द खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

शामली शहर कोतवाली के मोहल्ला पंसारियान नई बस्ती निवासी राकेश हरियाणा राज्य में काम करता है। राकेश ​की पत्नी रीता अपने तीन पुत्रों के साथ शहर में अपने मकान में रहती है। गुरुवार रात को विवाहिता रीता अपने कमरे में सो गई जबकि उसके तीनों पुत्र दूसरे कमरे में सो रहे थे।

शुक्रवार की सुबह को जब उसके पुत्र उठे तो उन्होंने मकान के आंगन में विवाहिता रीता का फांसी पर लटका शव देखा जिसके बाद उनमें कोहराम मच गया। शोर शराबा होने पर पडोसी वहां पहुंचे जिसके बाद पुलिस को खबर की गई। जिसके बाद एसपी अभिषेक, एसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी श्याम सिंह, कोतवाली प्रभारी समय पाल अत्री और फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम पहुंची।

पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि महिला के आगे की तरफ हाथ बंधे हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img