जनवाणी टीम |
नजीबाबाद/मंडावली: बाबरी विध्वंस दिवस को लेकर नजीबाबाद व मंडावली में पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही।
नजीबाबाद में बाबरी विध्वंस को लेकर चौराहों पर पुलिस सतर्क रही। मुख्य चौक बाज़ार में पुलिस तैनात रही और स्टेशन मार्ग तक गस्त पर रही।
मंडावली: मंडावली के बाजार में पुलिस को तैनात किया गया था 6 दिसंबर बाबरी विध्वंस दिवस के मौके पर पुलिस ने पूरी तरह से सतर्कता बरती मंडावली में पुलिस को एहतियात के तौर पर तैनात किया गया। जिसमें एसआई घनश्याम वशिष्ठ, रवि राणा, राजीव कुमार आदि पुलिसकर्मी पूरी तैयारी के साथ बॉडी प्रोटेक्टर हेलमेट का हाथ में डंडा लेकर तैनात रहे । इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मंडावली बाजार में दिन भर गश्त भी किया।

