Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

बीएलओ ने मुस्तैदी से दी ड्यूटियां, बनाई नई वोटें

  • प्रशासन ने शहर भर में बूथों पर लगवाये मतदाता शिविर, कैटेगरी में वोटिंग की सहभागिता करें सुनिश्चित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मतदाता सूचियों का पोलिंग बूथों पर प्रकाशन किया गया। जागरूक मतदाताओं की सक्रियता से छूटे हुए वोटरों का लिस्ट में नाम जोड़ा गया। अधिकारियों की मुस्तैदी से बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट में नाम भी जोड़े गये। अब चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद दोबारा से सूची में नाम जुड़ पाना संभव नहीं रह गया है।

गत दिवस मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं प्रमुख सचिव निर्वाचन उत्तर प्रदेश शासन नवदीप रिणवा द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं वीआरसी आॅपरेटर्स के साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियो के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं निर्वाचन तैयारियो की बिन्दुवार समीक्षा बैठक आहुत की गई।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिये थे कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए, वरिष्ठ अधिकारी अपने स्तर से प्रत्येक बिन्दू की समीक्षा करें तथा अपनी निगरानी में समस्त कार्यों को त्रुटिरहित संपन्न कराये। साथ ही यह भी कहा था कि निर्वाचन से संबंधित मेरठ से सक्सेस स्टोरी मिलनी चाहिए। जिससे कि अन्य लोग भी जागरूक एवं प्रेरित हो तथा वोट प्रतिशत का स्तर अधिक से अधिक हो सके।

24 3

इस के लिए स्वीप गतिविधियो एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से प्लानिंग के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें जिससे महिला, युवाओं सहित प्रत्येक कैटेगरी में वोटिंग की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके। कहा कि पोलिंग बूथ का सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से एक बार सत्यापन करा लिया जाये। बूथ स्तर पर मतदान के दिन आम वोटर के लिए कोई भी असुविधा न हो इसकी बूथवार समीक्षा कर ली जाये तथा बूथ पर आमजनमानस की आवश्यकता अनुसार शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि को दुरुस्त कराया जाना सुनिश्चित करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश का रविवार को असर देखने को मिला। शहर के सभी मतदाता बूथों पर तैनात किये गये बीएलओ मुस्तैदी से मतदाता सूची लिये हुए थे। गणेशपुरी के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में तैनात किये गये बीएलओ सोनू भुरंडा तथा संतोष सुबह सवेरे से ही मुस्तैदी से वोटर लिस्ट लेकर पहुंच गये थे। उनके सथ क्षेत्रवासी ओमवीर सिंह भाटी ने भी वोटर लिस्ट को सुचारू कराया। यहां दोनों ही बीएलओ फार्म नंबर-6 भी बड़ी संख्या में लेकर पहुंचे थे। कई वोटर इस बात की शिकायत लेकर पहुंचे कि उनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं जुड़ सका है।

अधिकारियों ने सभी मतदाताओं की जिज्ञासाओं को शांत किया तथा वोट बनवाने के लिए फार्म भी स्वयं भरे। मालूम हो कि मेरठ समेत अन्य लोकसभा निर्वाचन की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं। आज मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम अवसर था। अब चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने की वजह से वोटर लिस्ट में संशोधन नहीं हो सकेगा। अब जिन वोटरों का नाम नहीं जुड़ सका है। उनको लोकसभा चुनाव सम्पन्न हो जाने के बाद ही यह अवसर मिल सकेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img