Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

एसएसटी, एफएसटी व निर्वाचन व्यय अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

  • एडीएम प्रशासन व एडीएम वित्त एवं राजस्व की निगरानी में हुआ कार्यक्रम आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गजेन्द्र कुमार द्वारा जिला पंचायत सभागार में आगामी सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्थैतिक निगरानी टीम (एस0एस0टी0) एवं उडन दस्ता टीम (एफ0एस0टी0) के साथ बैठक आहूत की गयी, जिसमें आगामी चुनाव को शांतिपूर्वक एवं प्रार्दशिता पूर्ण कराने के लिए समस्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सी0-वीजिंल एवं ई0एस0एम0एस0 मोेबाईल ऐप के सम्बन्ध में प्रशिक्षण देते हुए पूर्ण जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों को दी गयी।

जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि एफ0एस0टी0 मजिस्ट्रेट आचार संहिता के प्रभावी होते ही निुयक्त हो जायेगे तथा उनके द्वारा अपने दायित्वों के अन्तर्गत आचार संहिता के अन्तर्गत समस्त शिकायतों के निस्तारण, निर्वाचन गतिविधियों पर सर्तकता, जब्तीकरण की कार्यवाही तथा ऐसी प्रत्येक घटना पर बारीकी से नजर रखकर निर्वाचन के नियमों के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करनी है।

उन्होनें सीकृविजिल ऐप के संबंध मे जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि यदि किसी नागरिक द्वारा निर्वाचन संबंधित कोई शिकायत प्राप्त होती है तो सर्वप्रथम जिला निर्वाचन कन्ट्रोल रुम द्वारा संबंधित मजिस्ट्रेट को भेजी जायेगी जिसके पश्चात संबंधित मजिस्ट्रेट द्वारा 30 मिनट में उक्त शिकायत का मौके पर पहुॅचकर उसका निस्तारण कराना है। उन्होनें कहा कि एस0एस0टी0 मजिस्ट्रेट नामांकन आरम्भ के दिन से जनपद के समस्त चैक नाकों एवं बार्डर पर तैनात रहेगें तथा जनपद में प्रवेश करने वाले समस्त वाहनो की चैकिंग की जाये तथा आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले सभी तत्वो पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गजेन्द्र कुमार द्वारा समस्त मजिस्ट्रेट को निर्वाचन व्यय नियंत्रण के अन्तर्गत की जाने वाली कार्यवाही के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता के मामले पर भी कैसे नियंत्रण रखा जाये, इस विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। उन्होनें कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा तकनीकि का उपयोग करते हुए म्ैडै मोबाईल ऐप का उपयोग किया जायेगा। इस मोबाईल ऐप के माध्यम से आप के द्वारा जो भी नकदी, शराब, ड्रग्स इत्यादि वस्तुओं को सीज करने की कार्यवाही की जायेगी उसकी समस्त रिर्पोटिंग उक्त ऐप के माध्यम से दर्ज करायी जायेगी जिसकी सीधी निगरानी जिला नोडल अधिकारी एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रखी जायेगी। उन्होने अवैध नकदी, शराब, ड्रग्स, हथियार के साथ आसामाजिक तत्वों की पहचान करना व उनपर कार्रवाई करने से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

उक्त बैठक में उप जिलाधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी राजकुमार मित्तल, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश यादव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिन्स जैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img