जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: सिर कटी लाश पर्दाफाश और उसकी शिनाख्त करने के बाद पुलिस एक बार फिर इस मामले में उलझ गई है। नांगल पुलिस मृतका के पति को जालंधर से ढूंढकर बुधवार की रात 10 बजे नांगल थाने पहुंची। यहां पहुंचने पर मृतका पूनम के पति ने बताया कि उसकी पत्नी 3 वर्ष पुत्र को साथ लेकर फरार हुई थी।

जिसे बरामद करने की गुहार उसने नांगल पुलिस से लगाई। जिसके बाद मुख्य आरोपी रोहताश ने बताया कि उसका पुत्र मेरी बहन के यहां हरिद्वार में है। जिसके बाद से पुलिस उसके पुत्र को बरामद करने की खोजबीन में जुटी है। इस शातिर अपराधी की बात पर तब तक विश्वास नही किया जा सकता है, जब तक यह मासूम बच्चा सकुशल बरामद न हो जाए।
अधिक जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी

