Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

पश्चिमी यूपी में भारत बंद का मिला-जुला असर: पुलिस ने कई नेताओं को किया नजरबंद

वेस्ट यूपी के हाइवे किसानों के कब्जे में रहे। भारत बंद के आह्वान का असर वेस्ट यूपी की सड़कों पर दिखाई दिया। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद और आसपास के जनपदों में मंगलवार को किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखाई दिया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस आंदोलन का दोपहर में तीन बजे तक प्रभाव दिखा। जगह-जगह हाइवे पर चक्का जाम के चलते यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर तीन बजे से पहले और कुछ स्थानों पर तीन बजे जाम खोल दिया गया। भारत बंद आह्वावान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की थी। भारी पुलिस बंदोबस्त किये थे, मगर तमाम बंदोबस्त किसानों के सामने बेबस दिखे। सुबह ही वेस्ट यूपी में विभिन्न पार्टियों के तमाम नेताओं को पुलिस ने घर में भी नजरबंद कर लिया था। सुबह 11 बजे के करीब मेरठ, मुजफ्फनगर, बिजनौर, शामली, सहारनपुर, बुलंदशहर में किसानों ने हाइवे पर चक्का जाम लगाना शुरू कर दिया था। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मेरठ में हाईवे पर कंकरखेड़ा के जिटोली कट पर शाम 3 बजे तक धरना चला, जिसके बाद ही धरना खत्म किया। किसानों ने एसडीएम सुनीता सिंह को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कृषि बिल को वापस लेने की मांग की गई थी। मौके पर एसडीएम सुनीता सिंह के अलावा एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ दौराला संजीव कुमार दीक्षित, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागरभाारी पुलिस बल और आरएएफ के साथ मौजूद रहे। परतापुर में भी भाकियू नेता विजय पाल घोपला अपने समर्थक किसानों के साथ एनएच-58 पर डेरा लगाये हुए थे। यहां पर सुबह 11 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक चक्का जाम चला। एम्बुलेंस व सेना की गाड़ियों को छोड़कर किसी की भी गाड़ी सड़क से नहीं नकलने दी। आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से चला।

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कृषि कानूनों के विरोध में प्रस्तावित भारत बंद के दौरान किसान संगठन आज मेरठ जिले में जगह-जगह हाईवे पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जाम लगाएंगे। इसे लेकर जहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं वहीं, जबरन बंद कराने अथवा गलत व्यवहार करने वालों से पुलिस को सख्ती से निपटने के आदेश हैं। मंगलवार सुबह से ही पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में भारत बंद को लेकर हलचल शुरू हो गई।

मेरठ में किसान बंद के समर्थन आज सुबह ही सपा नेता पवन गुर्जर को उनके नूर नगर आवास से पुलिस ने गिरफ़्तार किया। शहर को नौ जोन में बांटा गया है। घंटाघर, बेगमपुल समेत कई स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात है। भारत बंद के समर्थन में किसानों ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे जाम किया, ट्रैक्टर-ट्रॉली से नेशनल हाइवे पर किया कब्जा, परतापुर इलाके में भी पूरी तरह जाम लगाया। इस बीच वाहनों की लगीं लम्बी-लंबी कतारें लग गईं, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस अधिकारी किसानों को समझाने में जुटे, किसानों ने जाम खोलने से इंकार कर दिया।

उधर सहारनपुर में भारत बंद को बसपा ने भी समर्थन किया तो मंगलवार सुबह ही पुलिस बसपा जिलाध्यक्ष के घर पहुंच गई और उनको नजरबन्द कर दिया। रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम को भी पुलिस ने उनके घर पर नजरबंद किया। रालोद ने सहारनपुर में हकीकत नगर से घंटाघर तक जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

40

सहारनपुर शहर में जामा मस्जिद के पास लगने वाला सब्जी बाजार आम दिनों की तरह खुला वहीं शहीद गंज की तरफ मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगना भी शुरू हो गया। हकीकतनगर धरनास्थल खाली पड़ा रहा। रालोद का एक भी कार्यकर्ता यहां नहीं पहुंच पाया, जबकि यहीं से इकट्ठा होकर रालोद कार्यकर्ताओं को जुलूस निकालते हुए घंटाघर पहुंचना था। शहर में बाजोरिया रोड पर बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी अपने समर्थकों सहित घर से बाहर निकले तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घण्टाघर पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने का एलान किया था।

बिजनौर में बंद को अब तक कोई असर नहीं दिखाई दिया। रोजाना की तरह बाजार पूरी तरह खुला। नांगल सोती में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर किसानों के समर्थन में विरोध प्रकट किया। नगरों में दुकानदार दुकान के बाहर एकत्र हैं। विचार कर रहे हैं कि बाजार खोलें या बंद रखें।

नजीबाबाद, जलालाबाद और साहनपुर में भारत बंद का मिलाजुला असर रहा। कई क्षेत्रों में दुकानें खुलीं। उद्योग व्यापार फोरम के व्यापारियों ने भी दुकानें खोली, नहटौर नगर में कोई चक्का जाम नहीं करेगा। ग्रामीण क्षेत्र में फुलसंदा, सदरूददीनगर, बालापुर, पुटठा में अपने अपने गांव के सामने रोड पर जाम लगाएंगे। नहटौर में आज साप्ताहिक बंदी है। कुछ दुकानें खुली हैं। अभी तक भारत बंद का कोई असर नहीं।

41

बागपत जिले में सुबह भारतबंद का मिला जुला असर देखने को मिला। देहात क्षेत्र के गौरीपुर मोड, सरूरपुर कलां, छपरौली क्षेत्र के बाजार बंद है। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में आधे बाजार बंद नजर आए, जबकि आधे खुले रहे। नगर में राष्ट्रवंदना चौक, बड़ौत में औद्योगिक पुलिस चौकी, दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुंगी पर पुलिस तैनात की गई है।

रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना को उनके घर पर नजर बंद कर दिया गया है। बड़ौत में रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ अजय तोमर को भी उनके घरों में नजरबंद किया गया है। एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा और सीओ बड़ौत आलोक कुमार मौजूद हैं। जाम सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक लगाया जाएगा।

42

शामली जनपद में किसान संगठनों के बंद का असर नहीं दिख रहा है। बाजार सामान्य दिनों की तरह ही खुल रहा है। नगर के बड़ा बाजार, नाला पटरी बाजार, कबाडी बाजार, वर्मा मार्केट आदि की दुकानें सामान्य रूप से खुली हैं।

चौराहों पर पुलिस तैनात है। पुलिस ने रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन को उनके आवास पर नजरबंद किया है। कांधला, झिंझाना, थानाभवन, कैराना में भी बाजार सामान्य दिनों  के तरह ही खुल रहा है। अजंता चौक पर धरना देने पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस लोगों को कोतवाली ले गई।

मुजफ्फरनगर में भारत बंद का जनपद के कस्बों में कोई असर नहीं है। रोजाना की भांति कस्बे के बाजार खुले हैं। शहर में साप्ताहिक बंदी होने के कारण बाजार बंद है। जबकि नई मंडी द्वारकापुरी गांधी कॉलोनी के बाजार रोजाना की भांति खुले हैं। सभी स्थानों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

43

मेरठ देहात क्षेत्र के सरधना में प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी बाजार खुला। हालांक पुलिस अलर्ट है। कस्बा मवाना का बाजार भी पूर्ण रूप से खुला हुआ है, शांति बनी हुई है।

लावड़-दौराला का बाजार भी पूरी तरह खुला। सुरक्षा और शांति बनाए रखने को लेकर पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। किठौर में बाजार रोज की भांति आज में खुला है। पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img