जनवाणी संवाददाता |
सरसावा: नगर के मोहल्ला मिर्धान स्थित मरकज मस्जिद में संदिग्ध व्यक्ति को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सोमवार को एक व्यक्ति मरकज मस्जिद में चला गया। जहां वह लोगों से सदका मांगने लगा। लोगों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने मस्जिद में मौजूद मरकज मस्जिद के इमाम मौलाना गुलफाम अहमद को इसकी सूचना दी। जिस पर वह कारी नईम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यक्ति से पूछताछ की। लेकिन संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की मौके पर की तलाशी लेने पर व्यक्ति के कब्जे से करीब 1000 रुपए की नगदी व 11 विभिन्न कंपनियों के सिम अलावा कई जनपदों के नाम एक पर्चे पर लिखे मिले। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति से थाने पर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टा देखने से व्यक्ति की मानसिक हालत सही नजर नहीं आ रही है फिर भी पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।

