Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

सिटी कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: थाना नगर कोतवाली पुलिस ने हथियारों की तस्करी व जिला बदर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण एवं वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु असलाह की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार का जेल भेजा है।

थाना नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा शातिर हिस्ट्रीशीटर 63A प्रदीप शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी पातालनगरी थाना कोतवाली नगर सहारनपुर, जोकि जिला बदर भी है। इन्द्रा कैम्प कालोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर किशनपुरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैंने यह तमंचा आने जाने वाले ट्रक ड्राइवरों से खरीदा है। जिसे मैं अपने आस पास के क्षेत्रों में महंगे दामों में बेच देता हूँ। जिससे मुझे अच्छा मुनाफा हो जाता है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप शर्मा पर आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी में उप निरीक्षक जॉनसन कुमार, हेड कांस्टेबल अंकित मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img