Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

शार्ट सर्किट से आग, पूरा परिवार झुलसा

  • गंभीर हालत में पति को छोड़ बाकी पांच को मेडिकल में कराया गया भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मोबाइल में हुए शार्ट सर्किट से घर में लगी आग से पूरा परिवार बुरी तरह से झुलस गया। गृहस्वामी की हालत नाजुक बनी हुई है। पल्लवपुरम थाना के जनता कॉलोनी में मोबाइल चार्जर में हुए शॉर्ट सर्किट में भयानक रूप ले लिया और पूरे घर में आग लग गई। आग लगने से चार बच्चों समेत दंपति बुरी तरह झुलस गए। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में मेडिकल रेफर कर दिया गया।

मूलरूप से मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा गांव निवासी जॉनी पुत्र महेंद्र अपनी पत्नी बबीता और चार बच्चों सारिका, निहारिका, गोलू और कालू के साथ जनता कॉलोनी स्थित पप्पू के मकान में किराए पर रहता है। जॉनी दिहाड़ी मजदूर है। होली के चलते शनिवार को वह घर पर ही था। शाम लगभग 4 बजे के करीब जॉनी के बच्चे कालू 5 वर्ष, गोलू 6 वर्ष और निहारिका 8 वर्ष कमरे में सोए हुए थे। कमरे में ही मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था।

20 26

शॉर्ट सर्किट के चलते मोबाइल के चार्जर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग घर में लगे परदो और बेड पर बिछे गद्दों तक पहुंच गई। फोम के गद्दों ने आग को भयंकर रूप दे दिया जिसके चलते बच्चे आग की चपेट में आ गए। कमरे में लगी आग को देखकर बबीता और बड़ी पुत्री सारिका ने तीनों बच्चों को आग से बचाने का प्रयास किया, जिसके चलते वह भी बुरी तरीके से झुलस गई। वहीं रसोई में काम कर रहे जॉनी ने भी परिवार को कमरे से निकालने का प्रयास किया जिसके चलते वह भी आग की चपेट में आ गया।

घर से निकलते आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी से आग बुझाई। आग बुझाने तक परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह जल चुके थे। सभी घायलों को मोदीपुरम स्थित फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर थाना पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंची। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बाद में घायलों को मेडिकल रेफर कर दिया।

बाइक शोरूम में भयंकर आग से हड़कंप

कंकरखेड़ा थाना के रोहटा रोड स्थित बाइक कंपनी हीरो होण्डा के शोरूम में शनिवार रात अचानक आग लग गयी। आग इतनी भयंकर थी कि करीब एक किमी दूर से धुआं देखा जा सकता था। आग की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने में दमकल वाहनों को देर तक मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि संभवत शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है। नुकसान का आंकलन करने का प्रयास किया जा रहा है। बड़ी संख्या में बाइक जल गयी हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img