जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: पल्लवपुरम थाना के अन्तर्गत शिव नगर कालोनी निवासी पांच वर्षीय बच्चे की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिवनगर कॉलोनी निवासी अंकित अग्रवाल के दो बेटे है। सोमवार की शाम उसका पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच तेज गति से आ रही कार के चालक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। परिवार में होली के त्यौहार पर ही कोहराम मच गया और परिवार के लोगों का रो तो कर बुरा हाल हो गया।

