Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने पर आमादा सात मुस्लिम युवक गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: दुल्हेंडी के पर्व पर समुदाय विशेष के सात युवकों ने बरनावा में महाभारत कालीन ऐतिहासिक लाक्षाग्रह के टीले पर पहुंचकर रोजा खोला। हिंदू समाज के लोगों ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने व धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

बरनावा में कृष्णा व हिंडन नदी के संगम पर स्थित महाभारत कालीन ऐतिहासिक टीले लाक्षागृह को शेख बदरुउद्दीन की दरगाह व कब्रिस्तान बताने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका को कोर्ट ने 5 फरवरी को खारिज कर दिया था और हिंदू पक्ष को मालिकाना हक दे दिया। सुरक्षा को लेकर तभी से लाक्षाग्रह के मुख्य द्वार से लेकर टीले पर, ऐतिहासिक गुफा, संस्कृत विद्यालय परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात है। मामले को लेकर अपर कोर्ट ने हिंदू पक्ष ने केवियट डाली और मुस्लिम पक्ष ने भी कोर्ट के फैसले को चुनौती देकर अपील डाली। दुल्हेंडी के पर्व पर शाम को सिर पर टोपी लगाए मुस्लिम समाज के सात युवक तीन बाइकों पर सवार होकर लाक्षाग्रह पर पहुंचे।

जहां उन्होंने लाक्षाग्रह की यज्ञशाला पर रोजा अफ्तारी करने लगे। लाक्षाग्रह मुकदमे के पैरोकार विजयपाल पुत्र मुरारी, आशीष शर्मा पुत्र हरेंद्र शर्मा, मूलचंद पुत्र स्वर्गीय कालेराम ने उनसे यहां आने का कारण पूछा और उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उक्त स्थान को अपना धार्मिक स्थान बताया और उनके साथ बहस करने लगे। हिंदू समाज के लोगों ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने और उनके द्वारा धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने की पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी युवकों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि राशिद पुत्र सम्मन, साकिर, शाहिल पुत्रगण नफीश, शारुख, महताब पुत्रगण इकबाल निवासी जौहड़ी, फरीद पुत्र सलीम निवासी टीकरी, नदीम पुत्र इंतजार निवासी कांधला के विरुद्ध 153A, 295A, 34 की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इन सभी के सात मोबाइल व तीन बाइक भी कब्जे में ले ली गयी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img