Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

भाजपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने किया नामांकन

  • कलेक्ट्रेट में रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ नामांकन करने पहुंचे प्रदीप चौधरी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: कैराना लोकसभा-2 से भाजपा-रालोद के संयुक्त गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में जितना क्राइम था वह अब कहीं देखने को नहीं मिलता।

बुधवार को शामली कलेक्ट्रेट में चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कैराना लोकसभा से मौजूदा सांसद प्रदीप चौधरी ने भाजपा रालोद से संयुक्त गठबंधन प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि चुनाव में किससे मुकाबला है के सवाल पर कहा कि हम लोग अपना काम करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में जैसा उत्साह और जोश नजर आ रहा है उसका परिणाम आगामी समय में देखने को मिलेगा।

सपा प्रत्याशी के लड़कियों की सुरक्षा के सवाल पर प्रदीप चौधरी ने कहा कि उनकी सरकारों में कितना क्राइम था यह सब जानते हैं। गरीब, नौजवान, मजदूर, किसान सब परेशान थे। लेकिन आज कानून व्यवस्था में बहुत बेहतर सुधार देखने को मिले हैं। इस बार लोकसभा में 400 पार के नारे के पर मुस्लिमो के दोयम दर्जे का होने के सवाल पर प्रदीप चौधरी ने कहा कि मुसलमानों में डर दिखाकर विपक्ष वोट लेने का काम कर रहा है, लेकिन इस बार उनकी मंशा पूरी नहीं हो सकेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img