Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री की रैली का मंच और पंडाल सजकर तैयार

  • चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रैली में पीएम, सीएम के अलावा रालोद अध्यक्ष भी होंगे शामिल

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान-क्षेत्रीय केंद्र मोदीपुरम के फार्म हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज होने वाली रैली के लिए विशाल मंच और पंडाल सजकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। दून हाइवे से लेकर फार्म हाउस, सड़क और हेलीपैड तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, पीएसी, एटीएस कमांडो की पैनी नजर प्रत्येक व्यक्ति पर रहेगी। परिंदा भी पर न मार सके, रैली स्थल को ऐसे अचूक किले की तरह तैयार किया है।

शनिवार को कई जिलों से प्रधानमंत्री की रैली में ड्यूटी पर आए पुलिस व प्रशासनिक अफसर, कर्मचारी, पीएसी जवान, एटीएस कमांडो समेत तमाम विभागों के अधिकारियों को अफसरों ने ब्रीफिंग कर उनको ड्यूटी के बारे में बारीकी से जानकारी दी। सभी को ड्यूटी कार्ड भी उपलब्ध करा दिए गए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर, किसी भी कर्मचारी अथवा अधिकारी ने ड्यूटी में लापरवाही की तो उस पर तत्काल सख्त कार्रवाई तय है।

काले कपड़े वालों को रोका जाए। पंडाल के अंदर और बाहर किस व्यक्ति की किस तरह की गतिविधि है, उस पर पैनी नजर रखी जाए। प्रत्येक व्यक्ति तलाशी के बाद ही रैली स्थल में प्रवेश कर पाएगा। लोगों को वाहन हाइवे पर उतार देंगे, उसके बाद वाहन तय पार्किंग में चले जाएंगे जाएंगे।

09 35

गिट्टी-मिट्टी डालकर बना दी अस्थाई सड़क

प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर जिस हेलीपैड पर उतरेगा, वहां जगह फार्म हाउस के खेती की है। हेलीपैड बनकर तैयार हो चुका है। हेलीपैड से लेकर रैली स्थल तक मिट्टी और गिट्टी डालकर अस्थाई सड़क तैयार की गई है। चारों ओर मिट्टी होने की वजह से गाड़ियों के आवागमन से लगातार धूल उड़ रही है। जिसको लेकर नगर निगम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। रैली स्थल पर और जिलाधिकारी, एसएसपी, पुलिस महानिरीक्षक ने भी ब्रेफिग की।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयंत चौधरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज होने वाली रैली को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। रैली स्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी, एसएसपी, एडीएम, कमिश्नर और एसपी सिटी ने ब्रीफिंग कर पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए। किसी भी तरह की भी रैली में कोई चूक न हो। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि अगर कोई रैली में चूक की जाएगी तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी।

10 37

इसलिए सभी अपनी ड्यूटी को समझ कर अपनी जिम्मेदारी लेकर रैली में जुट जाएं। हेलीपैड की व्यवस्था भी मजबूत रहे। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के आने के समय हाइवे को किस तरह से सुचारू किया जाएगा कहां-कहां बैरिकेडिंग करनी है और किस-किस पॉइंट पर इंस्पेक्टर और दारोगा की ड्यूटी रहेगी, ये भी सब देख ले।

हेलीपैड और मंच पर जिन नेताओं की सूची होगी, उन्हें को ही प्रवेश दिया जाएगा। सिवाया टोल प्लाजा पर रैली के वहां से निकालना के लिए दोनों ओर से दो-दो लाइन को फ्री रखा जाएगा। अगर संख्या बढ़ती है तो लाइन को और भी ज्यादा बढ़ा दिया जाएगा।

पीएम मोदी की रैली में तैनात रहेगी 30 एम्बुलेंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने रैली स्थल पर पूरी तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री के साथ-साथ रैली स्थल और रास्ते में रैली में आने जाने वाले लोगों के साथ किसी भी दुर्घटना आदि आपातकालीन स्थिति से निपटने को लेकर उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कमर कस ली है। रैली स्थल पर रैली स्थल पर नौ वेंटिलेटर वाली एंबुलेंस तैनात रहेगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री के ब्लड ग्रुप के तीन डोनर के साथ स्वचालित एक ब्लड बैंक भी तैनात रहेगा। इसके लिए जिलों से एंबुलेंस बुलाई गई हैं। इसके अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की एंबुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया है। मोदीपुरम स्थित आलू अनुसंधान केंद्र में आज होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर स्वास्थ्य विभाग में आज दिनभर मंथन हुआ। रैली स्थल पर वेंटीलेटर एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी जो प्रधानमंत्री और अन्य लोगों के लिए मौजुद रहेंगी।

orig

दो एंबुलेंस हेलीपैड के पास दो मंच के पास तथा अन्य विभिन्न कोनों और सड़क पर तैनात रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की टीम के साथ लगभग 90 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसके लिए मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और गाजियाबाद से भी एंबुलेंस मंगाई गई है। प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री के ब्लड ग्रुप के तीन दाता के साथ एक स्वचालित ब्लड बैंक भी तैनात रहेगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री के निजी चिकित्सकों की टीम दिल्ली से आएगी। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन का कहना है कि प्रधानमंत्री से लेकर रैली में आने वाले तमाम विप वह अन्य लोगों की स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खड़े इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त मात्रा में एंबुलेंस तैयार तैनात की गई है।

कोविड टेस्ट के बाद ही मिलेगी मंच पर जगह

प्रधानमंत्री के मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी अरुण गोविल और अन्य वीवीआइपी का मंच पर चढ़ने से पहले कोविड टेस्ट किया जाएगा। कोविड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें मंच पर जगह मिलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img