Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

भूमाफिया कर रहे वक्फ बोर्ड की भूमि पर कब्जा

  • अंधेरे में डाली जा रही रास्तों पर मिट्टी, कालोनी काटने की तैयारी जोर-शोर से
  • मेरठ-करनाल मार्ग की मुख्य सड़क से सटी हुई हैं ये भूमि, अधिकारी मौन

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: आचार संहिता लगते ही भूमाफिया सक्रिय हो गए हैं। मेरठ-करनाल मार्ग स्थित वक्फ बोर्ड की करीब 150 करोड़ रुपये से ऊपर की बेसकीमती भूमि पर रात के अंधेरे में मिट्टी डालकर कब्जा किया जा रहा हैं। वक्फ बोर्ड की जमीन पर कॉलोनी काटने की तैयारी की जा रही है।

12 5

इस भूमि पर 2013 में भी कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया था। वहां पर साइट आॅफिस बना दिया गया था, लेकिन शिकायत के बाद अधिकारियों ने मौके पर भू-माफियाओं को भगा दिया था और जमीन को कब्जा मुक्त कर दिया था।

अब कुछ दिन पूर्व से इस बेसकीमती भूमि पर फिर से कब्जा किया जा रहा है। रात के अंधेरे में डंपरों से मिट्टी डलवाई जा रही है। कच्चे रास्ते तैयार कर दिए गए और अब प्लॉट काटने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि भूमाफियाओं ने कुछ जमीन बेच भी दी है। नंगलाताशी निवासी भाजपा नेता आफाक सैफी का कहना है कि भू माफिया वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।

13 3

उनके खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। पूर्व में भी कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया था, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई कराई गई थी। अब दरअसल, मेरठ करनाल मार्ग पर जमीन की कीमत अधिक हो गई है। तो भूमाफिया की गिद्ध दृष्टि वक्फ बोर्ड की जमीन पर लगी हुई है। कुछ लोग आपस में मिलकर बार-बार वक्त बोर्ड की जमीन को घेरने का प्रयास कर रहे हैं।

बिजली के पोल भी डाल दिए गए

लोगों का कहना है कि इस भूमि पर दिन में कोई नहीं दिखाई देता और रात के समय गुपचुप तरीके से कार्य किया जा रहा है। सुबह के समय देखते हैं तो कभी रोड़ी, डस्ट और रेत तो कभी बिजली के पोल आदि यहां गिरे हुए मिलते हैं।

14 4

वक्फ बोर्ड जमीन पर कई बार हो चुके कब्जे के प्रयास

वक्फ बोर्ड की जमीन कब्जाने के मामले में पहले भी कई बार कब्जे हो के प्रयास हो चुके हैं। चर्चा है कि पहले इस मामले में खुले संघर्ष भी हो चुके और 2013 में भी कुछ भूमि पर कब्जा किया था, लेकिन शिकायत होने के बाद प्रशासन की टीम ने जमीन को कब्जामुक्त करा दिया था।

  • जिम्मेदार बैठे आंखें मूंदे

वक्फ बोर्ड की जमीन पर जिले में चारों तरफ कब्जे हो रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारी आंखे मूंदे बैठे हैं। जिससे भूमाफियाओं की चांदी हो रही है। वक्फ बोर्ड की जमीन कब्जाने वाले भू-माफियाओं और इसके लिए जिम्मेवार अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी। -आफाक सैफी वरिष्ठ भाजपा नेता

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img