Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

राजस्थान बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, दो बच्चों समेत सात लोग जिंदा जले

जनवाणी ब्यूरो |

जयपुर: राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आशीर्वाद चौराहे के पास स्थित पुल पर रविवार दोपहर कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार सात लोग जिंदा जल गए। कार में दो बच्चों और तीन महिलाओं सहित सात लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार पुल पर कार अपने आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

03 5

पुलिस उपाधीक्षक (फतेहपुर सर्कल) रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे। सालासर बालाजी मंदिर से हिसार जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार सवार मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर मौजूद फतेहपुर शेखावाटी पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img