Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

धू-धू जली कार, सात जिंदगी खत्म

  • सालासर बालाजी से लौटकर आ रहे मेरठ के परिवार के संग दर्दनाक हादसा ट्रक से टकराने के बाद कार में लगी आग, दो बच्चों समेत सात की मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के सात रिश्तेदार रविवार को चलती कार में लगी आग में जिंदा जल गए। ये दिल दहला देने वाला हादसा हैं, जिसको सुनकर मेरठ के लोग सहम गए। जिस परिवार के साथ हादसा हुआ हैं, वो शारदा रोड शिवशंकरपुरी का रहने वाला हैं। यहां लोगों की भीड़ लग गई तथा हर व्यक्ति की आंखें हादसे की बात सुनकर नम हो रही हैं।

हृदय विदारक ये हादसा राजस्थान सीकर जिले के शेखावटी के इलाके में हुआ। बताया गया है कि विधायक के रिश्तेदारों की कार के आगे एक ट्रक चल रहा था। माना जा रहा है कि स्पीड ज्यादा होने की वजह से चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार ट्रक से जा टकरायी। टकराते ही चलती कार में आग लग गयी। आग चलती हुई कार में लगी थी, इसलिए गाड़ी भीतर से लॉक हो गई। लॉक हो जाने के कारण कार में जितने भी लोग सवार थे वो बाहर नहीं निकल सके। जिस इलाके में यह हादसा हुआ वहां हाइवे पर पुल है।

06 5 07 7 08 5 10 6

आग इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही पल में पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। सूचना पर तत्काल दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। जिस वक्त आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था, तभी अचानक पेट्रोल की टंकी धमाके के साथ फट गई। कार में जो लोग सवार थे उनमें मंजू बिंदल पत्नी स्व. मुकेश (पूर्व विधायक की सलज), हार्दिक बिंदल पुत्र मुकेश, स्वाति बिंदल पत्नी हार्दिक बिंदल, रिद्धी व सिद्धी क्रमश: पांच व तीन साल (मुकेश व स्वाति की बेटियां), नीलम व उनका पुत्र आशुतोष शामिल हैं। हादसे में सभी के जिंदा जल जाने की जानकारी मिली है।

रिश्तेदार रवाना

यह दुखद खबर रविवार शाम मेरठ पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिखलते कुछ रिश्तेदार सूचना पर राजस्थान के लिए रवाना हो गए। पूर्व विधायक के पुत्र सुनील ने बताया कि राजस्थान में कैसे घटना हुई इसकी अधिक जानकारी नहीं मिली है। यह खबर मिलने के बाद काफी लोग यहां से राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं।

ससुराल में फफक पड़े पूर्व विधायक सत्य प्रकाश

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में हुए दर्दनाक हादसे में मेरठ के जिस परिवार के पांच लोगों की मौत हुईं वह परिवार कैंट के पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल के ससुरालियों का है। हादसे की खबर सुनते ही सत्य प्रकाश अग्रवाल परिजनों को साथ लेकर अपनी ससुराल पहुंचे और फफक कर रो पड़े। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
मोहल्ला शिव शंकर पुरी निवासी स्व. महेश बिंदल की बहन से कैंट के पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल की शादी हुई थी।

रविवार की शाम जब सत्य प्रकाश अग्रवाल को मोबाइल पर सूचना मिली कि राजस्थान में एक सड़क हादसे में उनकी सलहज मंजू बिंदल, उनकी पत्नी के भतीजे हार्दिक बिंदल, उसकी पत्नी स्वाति, हार्दिक की पुत्री सुदशा और रिटिशा तथा दो अन्य रिश्तेदार की मौत हो गई, तो वह अपनी पति और अन्य परिजनों को लेकर तुरंत शिव शंकर पुरी अपनी ससुराल पहुंचे। ससुराल में कदम रखते ही वह फफक रो पड़े।

09 7

वह अपने साले महेश बिंदल को गले लगाकर रोने लगे। उनकी पत्नी अपनी भाभी कमलेश पत्नी संत कुमार से मिलकर रो पड़ी। वहां मौजूद अन्य लोगों ने सत्य प्रकाश अग्रवाल और उनकी पत्नी को दिलासा दिया और किसी तरह शांत किया देर रात तक सत्य प्रकाश अग्रवाल वहीं मौजूद रहे।

नीलम के परिवार को सांत्वना देने वालों का लागा तांता

राजस्थान के फतेहपुर में सड़क हादसे में जहां महेश बिंदल के परिवार के पांच लोगों की मौत हुई वहीं उनके दो अन्य रिश्तेदारों ने भी जान गवाई। मोहल्ला शिव शंकर पुरी निवासी स्वर्गीय महेश बिंदल के पुत्र हार्दिक, उसकी पत्नी स्वाती , उसकी माता मंजू बिंदल , पुत्री सुदिशा और रिटिशा के अलावा नीलम गोयल पत्नी मुकेश गोयल और उनके पुत्र आशुतोष गोयल एक सेंट्रो कार में सवार होकर सीकर स्थित जीण माता मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। जहां से लौटते समय उनकी कर ट्रक से टकराई और कार मे आग लग गई।

कार सवार सभी लोग लोगों की मौत हो गई। इस मौत की खबर सुनकर आरके पुरम निवासी कपड़ा व्यापारी मुकेश गोयल के घर में कोहराम मच गया। उनके घर पर सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लग गया। देर रात तक लोगों का वहां आना जारी था। मुकेश गोयल ने बताया कि स्वाति उनकी साली थी और उन्होंने नीलम आशुतोष को साथ ले आने का आग्रह किया था। इस आग्रह पर उन्होंने दोनों को उनके साथ भेज दिया था। वह कहते हैं कि उन्हें पता नहीं था कि अब वह वापस लौट कर नहीं आएंगे ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img