Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सलमान खान के घर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस सदस्य ने की थी गोलीबारी, सामने आया हमलावर का चेहरा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके घर के बाहर दो लोगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। हमलावरों ने सलमान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हवा में तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। अब इस घटना का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के सदस्यों ने अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गुरुग्राम के कालू नाम का आरोपी इस मामले में शामिल है।

नए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सलमान के घर के सामने पहुंचने पर धीरे चलते हैं। वीडियो में बंदूक तीन बार डिस्चार्ज होते हुए दिखाई दे रही है। एक व्यक्ति बाइक पर बैठा है और दूसरा अभिनेता के घर पर गोलियां चलाता है। जानकारी के मुताबिक दोनों हमलावर बाइक छोड़कर मुंबई से भाग गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला राजस्थान में बिश्नोई गिरोह से जुड़े रोहित गोदारा ने करवाया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस हमलावरों की पहचान करने में सफल रही है। संदिग्धों में से एक की पहचान विशाल के रूप में हुई, जिसे कालू नाम से जाना जाता है। कहा जा रहा है कि वह वह रोहित गोदारा के लिए काम करता है। रोहित राजस्थान के बिश्नोई गिरोह का सदस्य है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img