Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

‘INDIA’ गठबंधन की महारैली में हुआ हंगामा, झड़प के साथ जमकर चलीं कुर्सियां

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ एकजुटता दिखाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व में यह रैली रांची के प्रभात तारा मैदान में होने जा रही है। गठबंधन के नेताओं का दावा है कि 28 पार्टियों ने रैली का समर्थन किया है।

पांच लाख से अधिक लोग इसमें भाग लेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी भारत गठबंधन की ‘उलगुलान रैली’ में भाग लेने रांची हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं।

इस बीच विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में हंगामे की खबर आ रही है। यहां दो गुटों के बीच झड़प हुई है। दोनों गुटों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं। हालांकि, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे, लालू प्रसाद, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता उलगुलान न्याय रैली में भाग ले सकते हैं। इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रैली की तैयारियों को लेकर ‘इंडिया’ के सदस्यों के साथ बैठक की। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘यह रैली केंद्र सरकार द्वारा आदिवासियों एवं मूलवासियों पर हो रहे अत्याचारों तथा उन्हें जल, जंगल व जमीन से दूर करने की साजिश का पर्दाफाश करेगी।’

इस बीच झारखंड भाजपा ने ‘इंडिया’ की रैली को ‘ग्रेट फेमिली गेट टुगेदर शो’ करार दिया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह ऐसी पार्टियों का समूह है, जो अपने परिवारों को बढ़ाना चाहती हैं। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से डरकर वे लोग एक मंच पर आए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img