Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

केंद्र में बसपा की सरकार बनी तो वेस्ट यूपी बनेगा अलग राज्य

  • बसपा की रैली में गरजी मायावती, कांग्रेस और भाजपा को लताड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बसपा सुप्रीमो व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि केंद्र में बसपा की सरकार बनी तो वेस्ट यूपी को अलग राज्य का दर्जा दिया जाएगा। मायावती यहां बसपा की चुनावी रैली को संबोधित कर रही थी। उन्होंने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। हापुड़ रोड स्थित गांव अल्लीपुर में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के समर्थन में आयोजित रैली में बसपा सुप्रीमो ने कहा कि देश की आजादी के बाद से लगातार कितनी बार कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण वह सत्ता से बाहर हो गई।

11 19

कांग्रेस की सोच पूंजीवादियों की रही। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों का उत्सान नहीं किया। इसके सहयोगी दल भी जातिवादी, सांप्रदायिकता की राजनीति करते हैं। मायावती ने कहा कि बसपा केन्द्र की सत्ता में आई तो वेस्ट यूपी को अलग प्रदेश की स्थापना की जाएगी। हर व्यक्ति को सुरक्षा का माहौल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की आड़ लेकर राजनीति करती है। यह पूंजीवादियों को लाभ पहुंचाने के लिए सत्ता में आई। भाजपा धन्ना सेठों को लाभ पहुंचाने में लगी है। धन्ना सेठ ही संगठन चला रहे हैं। जनता भाजपा से ऊब चुकी है।

लोग समझ चुके हैं कि भाजपा ने गरीबों, दलितों, किसानों और आम जनता को जो सपने दिखाए थे, वे सब हवा हवाई साबित हुए। भाजपा ने एससी-एसटी कर्मचारियों की पदोन्नति को बंद कर दिया। क्या कर्मचारी अपना वोट भाजपा को देंगे? सरकारी संस्थान पूंजीपतियों को सौंपने से लोग सरकारी नौकरियों में आरक्षण का जो लाभ मिलता उससे वंचित कर दिया। भाजपा ने दलितों का शोषण किया है और गरीबों के विषय में कोई भी पार्टी नहीं सोच रही है सब अपने बारे में सोच रहे है। उन्होने कहा कि सभी दल जातिवादी, सांप्रदायिकता की राजनीति करते हैं लेकिन बसपा सभी के बारे में सोची है और जो कहती है उसे पूरा भी करती है।

हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे को हवा दे गर्इं मायावती

हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे को भी सुश्री मायावती हवा दे गई। क्योंकि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग लंबे समय से चल रही हैं, जिसको मायावती ने समझा और इस मुद्दे को हवा दे गई। पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच सबसे बड़ी मांग हैं, जिसको लेकर अधिवक्ताओं के आंदोलन भी चल रहे हैं। दरअसल, हाईकोर्ट बेेंच का मुद्दा पश्चिमी यूपी को प्रभावित करता हैं। कई जनपदों को बसपा सरकार के दौरान अलग राज्य का अस्तित्व भी दिया गया था। सुश्री मायावती ने लोगों से वादा किया कि दिल्ली की गद्दी तक पहुंचा तो हाईकोर्ट बेंच मैं दे दूंगी। इस वादे को पूरा करूंगी। आप बसपा को वोट देने का वादा पूरा करें। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में न आकर अपना वोट बसपा प्रत्याशी को देकर मायावती को दिल्ली की गद्दी पर बैठाने का काम करें।

हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट

प्रदेश के पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने मंगलवार को आयोजित बसपा की रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती को सोने का मुकुट भेंट किया। हालांकि मायावती ने मुकुट को सिर पर नहीं लगाया, लेकिन तोहफे को स्वीकार जरूर कर लिया। हापुड़ रोड स्थित गांव अल्लीपुर में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के वोट मांगने आर्इं मायावती हेलीकाप्टर से उतरकर कार में सवार होकर मंच के पीछे बने सेफ हाउस में पहुंची। करीब पांच मिनट बाद वह स्टेज पर पहुंचीं, जहां हाजी याकूब कुरैशी और बसपा के वेस्ट यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने मायावती की आगवानी की। हाजी याकूब और उनके पुत्र हाजी इमरान याकूब ने मायावती को सोने का मुकुट तोहफे में दिया। मायावती ने मुकुट को अपने सिर पर नहीं सजाया।

10 21

ई-रिक्शा से लोगों को रैली में पहुंचाया

मायावती की रैली में सैकड़ों बसों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों और गांवों से लाने ले जाने के लिए लगाया गया था। बसें कम पड़ने पर बड़ी संख्या में ई-रिक्शाओं से शहर के विभिन्न मोहल्लों से लोगों को रैली में पहुंचाया गया। मायावती अपना भाषण समाप्त करने के बाद मंच के पीछे बने सेफ हाउस में पहुंची। यहां उन्होंने बसपा के वेस्ट यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राइन, हाजी याकूब कुरैशी, मंडल प्रभारी सतपाल पेपला, मोहित जाटव, शाहजहां सैफी और मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी देवव्रत त्यागी से बातचीत की। उन्होंने चुनाव जीतने के टिप्स भी दिए।

होर्डिंग तोड़कर ले गए लोग

बसपा की रैली में आये लोगों ने मायावती का भाषण समाप्त होने पर उनके मंच से उतरते ही पंडाल में लगे सभी होर्डिंग तोड़ डाले। होर्डिंग तोड़ने को लोगों में आपाधापी मची रही। लोग होर्डिंग्स, फ्लिेक्स को फाड़कर लोग लोहे के पाइप को मोड़कर ले गए। लोगों को लगा कि वे लोहा बेचकर कुछ रुपये हासिल करने में कामयाब हो गए। मायावती की रैली के पंडाल में करीब 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इस पंडाल को भरने में कई घंटे लगे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक पंडाल खाली था, लेकिन धीमी गति से सही पूरा पंडाल भर गया और बड़ी संख्या में लोग पंडाल से बाहर भी नजर आए।

हेलीकाप्टर देखने उमड़ी भीड़

बसपा की रैली में मायावती एक हेलीकाप्टर सभास्थल पर पहुंची। उनके हेलीकाप्टर पहुंचते ही पंडाल में बैठे लोग कुर्सियां छोड़कर हेलीकाप्टर देखने के लिए हेलीपैड की ओर दौड़ पड़े, लेकिन वहां तैनात पुलिस ने किसी को हेलीपैड तक पहुंचने नहीं दिया। बसपा की रैली में हापुड़ निवासी यशपाल गौतम एक भारत माता का कटआउट सिर पर लगाकर पहुंचा। इस कटआउट पर डा. आंबेडकर के साथ-साथ मायावती का फोटो छपा था। इसके अलावा मायावती नेक्ट सीएम और नेक्स पीएम लिखा था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img