Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

हार्ट-किडनी सब फेल!, लेकिन मतदान जरूर किया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मतदान के प्रति कुछ लोग कितने जागरूक होते हैं, इसका एक प्रमाण प्रेमपुरी स्थित बूथ नंबर 44 पर देखने को मिला। जहां व्हील चेयर पर आए अनिल कुमार जैन ने मृत्यु शैया पर होने के बावजूद मतदान किया है। परिजनों ने बताया कि अनिल कुमार गंभीर रूप से बीमार हैं, उनके हार्ट और किडनी सब अंग फेल हो चुके हैं। वह इन दिनों ड्रिप और दवाइयां के सहारे अपनी अंतिम सांसें ले रहे हैं।

डॉक्टर ने उन्हें लाइलाज घोषित कर रखा है। इसके बावजूद वे मतदान के प्रति अपना दायित्व पूरा करने के लिए र्धमान एकेडमी रेलवे रोड में बनाए गए पिंक बूथ पर पहुंचे और अपना वोट डाला। उन्होंने व्हील चेयर पर पहुंचकर अपने हाथ से ईवीएम का बटन दबाया। उनके इस जज्बे को देखते हुए दूसरे मतदाताओं ने भी प्रेरणा ली और मतदान के लिए पहुंचे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img