Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

पांच मई से परीक्षा, फार्म भरने को लिंक उपलब्ध नहीं

  • छात्र संघ ने विश्वविद्यालय निदेशक का किया घेराव

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश की परीक्षाएं पांच मई से शुरू होने जा रही है। परीक्षा फार्म भरने के लिए अभी तक कोई भी आनलाइन लिंक उपलब्ध नहीं कराया गया है। छात्र संघ के पदाधिकारीयों ने विश्वविद्यालय निदेशक के समक्ष नाराजगी जताई और उन्हें ज्ञापन दिया।

छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने परीक्षा व समर्थ पोर्टल में आ रही समस्याओं के निवारण के लिए विश्वविद्यालय निदेशक घेराव कर उन्हें को ज्ञापन दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु ने बताया कि ऋषिकेश कालेज का विश्वविद्यालय परिसर बने लगभग छह वर्ष पूरे होने वाले है और अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अपनी परीक्षा परिणामों व समर्थ पोर्टल में हो रही त्रुटि के लिए कोई सुविधा छात्र छात्राओं के लिए नहीं दी गई है। छात्रसंघ द्वारा लगातार परीक्षा परिणाम व समर्थ पोर्टल को लेकर कई बार कुलपति को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है। लेकिन, अभी तक इस कार्य में कोई सुधार नहीं है। प्रशासन सारी गलतियां छात्र छात्राओं के ऊपर लगा रहा है।

छात्र संघ अध्यक्ष ने बताया कि बीते दिन विवि परिसर द्वारा परीक्षा की तिथि को आनलाइन माध्यम से विवि की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। उसमे भी कई छात्र छात्राओं को फार्म नहीं खुल पा रहे। कई छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए है। इस तरह की कई सारी ग़लतिया विवि द्वारा लगातार दोहराही जा रही है। जिसका समाधान अभी तक नहीं हुआ है

छात्रसंघ सचिव माधवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय की त्रुटियो की वजह से छात्र छात्राओं को कई बार टिहरी जाना पड़ता है। जबकि विश्वविद्यालय के यहां बनाने बाद सारी समस्याओं का समाधान विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में ही होना चाहिए। मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय में जब तक परीक्षा परिणाम व समर्थ पोर्टल का अधिकार यही विवि पर नहीं होगा तब तक समस्या का समाधान ऋषिकेश परिसर से नहीं होगा।

मौके पर रवि बिष्ट, वैभव रावत, मानव रावत, विकेश, अमन निषाद, शिवम पाल, अनीश पुनिया, आर्यन, आदित्य पुंडीर, करन संगर, भूमिका, वर्तिका, तन्नु, सार्थक, साहिल, रचित गोयल, महिमा, ईशा, तनिष्का, गौरी, नीतीश ऋतिक सजवाँ आदि लोग उपस्तिथ रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img