Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

आखिरकार रंग लाई जनवाणी की मुहिम

  • बेगमपुल की तर्ज पर हापुड़ स्टैंड नो ई-रिक्शा जोन
  • यदि नजर आए ई-रिक्शा तो किए जाएंगे तत्काल सीज व मुकदमा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बेगमपुल चौराहे की तर्ज पर शहर की भीड़भाड़ वाले इलाके हापुड़ स्टैंड को भी मंगलवार से नो ई-रिक्शा जोन घोषित कर दियाय गया है। यदि इस एरिया कोई ई-रिक्शा नजर आया तो सख्त सीज की कार्रवाई की जाएगी। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। बेगमपुल की तरह हापुड़ अड्डे को भी आज से आटो और ई-रिक्शा नो जोन घोषित कर दिया गया है। यदि आज से हापुड़ अड्डे चौराहे पर यह वाहन दौड़े तो सीज की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए हापुड़ अड्ड पर आटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित के भी बोर्ड लगा दिए गए है।

03

दरअसल, बेगमपुल और हापुड़ अड्डे पर जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सबसे पहले एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बेगमपुल को आटो-ई रिक्शा जोन फ्री किया गया था। बेगमपुल पर यह प्लान लागू होने के बाद जाम से यहां पर राहत मिली है। जिसके बाद एसपी यातायात ने मंगलवार को हापुड़ अड्डे का निरीक्षण किया और यहां पर आटो और ई-रिक्शा को प्रतिबंधित एक मई से कर दिया गया है। आटो और ई-रिक्शा कहां-कहां से निकलकर जाएंगे, इसके लिए बकायदा पूरा रुट तैयार किया गया है।

  • एल-ब्लॉक की तरफ से आने वाला ई-रिक्शा/आटो इस्लामाबाद चौकी होते हुए गोला कुआं चौराहे से होते हुए हापुड़ अड्डे से बेगमपुल की तरफ जाएगा।
  • बेगमपुल से हापुड़ अड्डे की तरफ से आने वाला ई-रिक्शा, आटो सूरजकुंड मोड़ से मुड़कर हंस चौराहा की तरफ जाएगा।
  • गढ़ रोड़ से आने वाले ई-रिक्शा, आटो नंदन सिनेमा से आगे नही जाएंगे। नन्दन सिनेमा से ही यू-टर्न कर वापस बेगमपुल जाएंगे।
  • हापुड़ अड्डे चौराहे पूर्ण रूप से ई-रिक्शा, आटो मुक्त नो-जोन चौराहा रहेगा।
  • यदि कोई आटो, ई-रिक्शा उपरोक्त का उल्लघंन कर हापुड़ अड्डे चौराहे पर नो-जोन क्षेत्र में सवारी उतारता या बैठाता पाया गया तो उसके विरुद्ध सीज की कार्रवाई की जाएगी।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img