Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

ट्रक ने आरपीएफ दारोगा को मारी टक्कर, मौत

  • बुलेट से दोस्त संग जा रहे थे हरिद्वार, परिजनों में मचा कोहराम रो-रोकर बुरा हाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहियानगर थाना क्षेत्र जुर्रानपुर फाटक के समीप एक 14 टायरा ट्रक ने बुलेट बाइक पर सवार आरपीएफ दारोगा को टक्कर मार दी। जिससे दारोगा की ट्रक के पहिये के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं, बुलेट पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल मोर्चरी भिजवाया।

10

दिल्ली, विश्वकर्मा कालोनी रेलवे रोड कालोनी निवासी वीरेन्द्र शर्मा (48) पुत्र बीडी शर्मा दिल्ली तुगलकाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ में एएसआई पद पर तैनात थे। वीरेन्द्र पड़ोसी दोस्त संजय के साथ मंगलवार बुलेट पर हरिद्वार गंगास्नान के लिए निकले थे। संजय बुलेट चला रहा था। वीरेन्द्र शर्मा पीछे बैठे थे। जब दोनों जुर्रानपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो उनकी बुलेट 14 टायरा ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आ गई। जिसके चलते वीरेन्द्र शर्मा की ट्रक के पहिये के नीचे दबने पर मौत हो गई। वहीं, संजय मामूली रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने दुर्घटना की जानकारी थाना लोहिया नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल मोर्चरी भिजवाया। उधर, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिवार को हादसे की जानकारी दी तो वहां मातम छा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस से जानकारी की। वीरेन्द्र के परिवार में एक बेटी 20 वर्ष और बेटा 17 वर्ष है। वीरेन्द्र की मौत की खबर सुनकर पत्नी सुमन बेहोश हो गई। पिता की मौत पर दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

11

गूगल पर रास्ते की लोकेशन ढूंढ रहे थे बुलेट सवार

जुर्रानपुर फाटक के पास मौके पर खड़े प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुलेट पर सवार दारोगा के हाथ में मोबाइल था। जिसमें वह दिल्ली रोड से आते हुए मोबाइल पर गूगल से हरिद्वार के रास्ते की लोकेशन सर्च कर रहे थे। यही वजह रही कि उनकी बुलेट ट्रक से टकरा गई।

बीटेक छात्रा ने मौत को गले लगाया

मेरठ: मेडिकल क्षेत्र जागृति विहार सेक्टर-दो निवासी एक बीटेक छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन मंदिर से लौटे और बेटी का शव कमरे में लटके देखा तो कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल अस्पताल ले गये। मेडिकल थाना क्षेत्र जागृति विहार 309/2 निवासी नवीन सिंघल ई-रिक्शा चलाकर परिवार की गुजर बसर करते हैं। पत्नी प्रीति सिंघल कॉस्मेटिक की दुकान करती है। परिवार में दो बेटियां भावना सिंघल और छोटी बेटी निशा सिंघल इंटर की छात्रा है।

वहीं छोटा बेटा नैतिक सिंघल कक्षा 10वीं में पढ़ता है। पूरा परिवार सालों से जागृति विहार में किराये पर रहता है। बड़ी बेटी भावना सिंघल बीटेक की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली से आॅनलाइन इंटर्नशीप कर रही थी। मंगलवार को जिला संभल, चंदोसी निवासी नीलम वार्ष्णेय और उनका बेटा रति वार्ष्णेय पुत्र शुभ वार्ष्णेय नवीन सिंघल के घर आये हुए थे। सभी लोग मंगलवार सांय साढ़े चार बजे औघड़नाथ मंदिर गये थे। थे। नवीन की बेटी भावना सिंघल घर पर अकेली थी। शाम साढ़े सात बजे के आसपास सभी लोग घर पहुंचे तो कमरे में भावना का शव पंखे के कुंदे पर लटका हुआ था। यह देख परिजनों की चीख निकल गई।

images

जैसे-तैसे परिवार के लोगों ने भावना के शव को नीचे उतारा और मेडिकल ले गये। डाक्टरों ने भावना के शरीर को देख उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना के बाद मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी की। परिजन व आसपास के लोगों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। आत्महत्या की वजह पुलिस घरेलू कलह मानकर चल रही है। परिजनों ने पुलिस को किसी तरह की जानकारी देने से इनकार किया है। छात्रा की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img