Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

गर्मी, लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

  • बढ़ रहे मरीज, जिला अस्पताल में 12 बेड रिजर्व, जागरूकता के लिए लगाए पोस्टर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: तापमान बढ़ने के साथ बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त, गैस, बदहजमी, सिरदर्द, चक्कर और बुखार के मरीज की आमद शुरू हो गई है। प्राइवेट चिकित्सकों के पास भी मरीजों की भीड़ लगने लगी है। उधर, मौसम विभाग द्वारा शीघ्र लू चलने की संभावना जताने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 12 बेड भीषण गर्मी में होने वाले रोगों के मरीजों के आरक्षित कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और अन्य सरकारी अस्पतालों में गर्मी से बचाव के उपाय लिखे पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं।

16

तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। भीषण गर्मी में लोग बिलबिलाने लगे हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को करीब 2100 मरीज पहुंचे। इनमें करीब 600 मरीज, उल्टी, दस्त, चक्कर, बुखार, गैस बदहजमी के पहुंचे। इसके अलावा बड़ी संख्या में त्वचा रोग भी पहुंचे। 20 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया, जिन्हें ड्रिप्स लगाकर इंजेक्शन दिए। स्वास्थ्य विभाग में गर्मी और लू से होने वाली बीमारियों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने सभी जिला अस्पतालों में लू के चपेट में आकर मरीजों के लिए वार्ड में 12 बेड रिजर्व रखने और गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार करने के आदेश दिए हैं। जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. सुदेश कुमारी का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गंभीर रोगियों के लिए इमरजेंसी वार्ड में 12 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं।

14

गर्मी से बीमारियों के लक्षण

बेहोश होना, चक्कर आना, उल्टी दस्त होना, दौरा पड़ना, सांस व दिल की धड़कन तेज होना, चिड़चिड़ापन होना। अधिक पसीना आना। शरीर का तापमान 40 या अधिक होना। मांसपेशियों में जकड़न होना।

ऐसे करें बचाव

  • घर से बाहर निकलते समय शरीर को ढककर रखें।
  • हल्के व सूते और ढीलें कपड़े पहनें।
  • धूप में छाता लगाकर और आंखों पर चश्मा पहनकर बाहर निकलें।
  • घर या कार्यस्थल पर सूर्य की रोशनी को रोकने के लिए पर्दा लगाएं।

ये न करें

  • दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में बाहर जाना।
  • नंगे पैर या शरीर को ढके बिना घर या कार्यस्थल से बाहर निकलना।
  • अत्याधिक प्रोटीनयुवक्त भोजन व बासी भोजन का सेवन करना।
  • शराब, चाय, कॉफी, कार्बोहाइड्रेट, साफ्ट ड्रिंक आदि का सेवन करना।
  • धूप में श्रम करना।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img