Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

Skin Care Tips: गर्मी में अपनी त्वचा के निखार को बरकरार रखने के लिए बनाएं होममेड सीरम, बनाने में है बेहद आसान

Skin Care Tips: गर्मी का मौसम आते ही महिलाएं अक्सर थोड़ा सा टेंशन में हो जाती हैं। दरअसल, लैडिज अपनी स्किन को लेकर कुछ ज्यादा ही केयरिंग होती हैं। इसलिए वह यही सोचती हैं कि वह बाहर निकलेंगे तो उनके फेस पर टैनिंग हो जाएगी या उनकी त्वचा बिल्कुल डल हो जाएगी। इसलिए वे त्वचा का ख्याल रखने के लिए पार्लर जाती हैं और स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं उसके साथ-साथ बाजार में कई ऐसी स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी आते हैं जिनको वह इस्तेमाल करती हैं। लेकिन वह बस कुछ ही टाइम तक के लिए हमारे चेहरे के लिए बेनिफिशियल होते हैं। क्योंकि बाजार में मिलने वाले जितने भी प्रोडक्ट्स होते हैं उनके अंदर केमिकल पाए जाते हैं जो कई बार चेहरे को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

तो ऐसे में लोगों को ज्यादातर घरेलू चीजों का यूज करके अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। वहीं, जब बात आती है चेहरे को चमकाने की तो उसमें सबसे पहले जो मायने रखता है वह होता है फेस सीरम। यह हमारी स्किन के लिए काफी यूज में आता है। इसलिए फेस सीरम को आप अपने घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। इसको बनाना काफी आसान होता है। तो चलिए इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे होममेड सीरम।

घर पर ऐसे बनाएं फेस सीरम

घर पर फेस सीरम बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल, गुलाब जल, ग्लिसरीन, विटामिन ई कैप्सूल की जरूरत पड़ेगी। सीरम बनाने के लिए अब सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें और उसमें विटामिन ई का कैप्सूल और गुलाब जल मिला लें। आखिर में इसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन मिलाएं और इसे साफ कंटेनर में स्टोर करके रख लें।

इस तरीके से इस्तेमाल करें

अगर आप चाहते हैं कि सीरम आपके चेहरे पर अच्छा असर दिखाए तो इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। अगर आप गंदे चेहरे पर सीरम इस्तेमाल करेंगे तो इसका असर नहीं दिखेगा। चेहरा धोने के बाद हाथ में सीरम लेकर उससे चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करें। ध्यान रखें कि मसाज करते वक्त आपके हाथ टाइट नहीं होने चाहिए।

अगर आप टाइट हाथ से मसाज करेंगे तो इससे त्वचा में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। मसाज करने के बाद इसे ऐसे ही रहने दें। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखाई देने लगेगा। इससे आपकी त्वचा को कई फायदे होते हैं, आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

सीरम से त्वचा रहती है हाइड्रेट

सीरम के इस्तेमाल से आपकी त्वचा पूरे दिन हाइड्रेट रहती है। इसके अलावा सीरम के इस्तेमाल से त्वचा को पोषण की प्राप्ति होती है।

डार्क सर्कल करता है दूर

अगर आप आंखों के नीचे सही से सीरम का इस्तेमाल करेंगे तो इससे डार्क सर्कल की समस्या में भी कमी आती है। ऐसे में सीरम का इस्तेमाल नियमित रूप से करें।

बढ़ती उम्र पर लगाता है रोक

सीरम के इस्तेमाल से आपकी बढ़ती उम्र पर रोक लग सकती है। इससे त्वचा पर ग्लो आता है और कम उम्र में जो झुर्रियों की समस्या उत्पन्न हो जाती है, उससे भी छुटकारा मिलता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img