Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष व सचिव पद पर होगी कांटे की टक्कर

  • अध्यक्ष व सचिव पद के लिए तीन तीन उम्मीदवार डेट है मैदान में

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: सीनियर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नाम वापसी के बाद अध्यक्ष व सचिव पद पर कांटे की टक्कर रहेगी। इन दोनों पदों के लिए तीन तीन उम्मीदवार मैदान में डटे हैं । कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं।

नगर स्थित राजस्व न्यायालयो के साथ ही सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में वकालत करने वाले अधिवक्ताओं की सीनियर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। नाम वापसी के लिए निर्धारित तिथि के बाद अध्यक्ष व सचिव पद के लिए तीन तीन उम्मीदवार मैदान में डटे हैं जिससे उनके बीच कांटे की टक्कर रहेगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी ओमपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि नाम वापसी के लिए निर्धारित तिथि के बाद अध्यक्ष पद के लिए विकास भटनागर, जरगामुद्दीन व राकेश सिंह एडवोकेट चुनाव मैदान में है। वही सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एक भी प्रत्याशी के नामांकन वापस न लेने पर आलोक त्यागी, महेंद्र पाल तोमर तथा शेखर चौधरी चुनाव मैदान में है।

उन्होंने बताया कि एकल नामांकन दाखिल होने से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद काकरान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सोमपाल सिंह, सह सचिव पद पर शहजाद अहमद, उदय वीर सिंह व मोहम्मद जाहिद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाता है।

साथ ही कोषाध्यक्ष पद के लिए इदरीश अहमद के सदस्य पद के लिए हरपाल सिंह एडवोकेट व वंदना सिंह तथा साधारण सदस्य पद पर गौतम सहाय, सहायक कनिष्ठ सदस्य पद पर नरवीर सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष व सचिव पद के लिए 19 दिसंबर को तहसील परिसर स्थित बार हाल में मतदान होगा मतदान के लिए अधिवक्ताओं को अपने साथ पीओपी नंबर या पंजीकरण प्रमाण पत्र लाना जरूरी रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img