Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

जमींदोज हुआ बंसल सिनेमा, जमकर हुआ हंगामा

  • इसको तोड़ने का काम तो बीते करीब तीन माह से चल रहा था

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुंबइयां फिल्म नगरी की कई सुपर डुपर फिल्मों का गवाह रहा बंसल सिनेमा शनिवार को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया गया। हालांकि इसको तोड़ने का काम तो बीते करीब तीन माह से चल रहा था, लेकिन जमींदोज कराने वालों ने इसको शनिवार को फाइनल टच दे दिया। बंद तो यह करीब डेढ़ दशक पहले हो गया था, धीरे-धीरे यह खंडहर में तब्दील होने लगा था। बीते तीन माह से इसको तोड़ने का काम शुरू हुआ और आज उसको पूरी तरह से जमींदोज कर दिया गया।

14 14

हालांकि इसको लेकर काफी झगड़ा फसाद हुआ। झगड़े की सूचना पर थाना सदर बाजार से पुलिस भी पहुंच गयी थी। दरअसल, बंसल सिनेमा के पीछे थापर नगर गली नंबर सात पड़ती है। इसमें गुरुद्वारा सचखंड साहिब है। सुबह करीब 9.15 बजे जब गुरुद्वारा सच खंड साहिब से संगत बाहर निकल रही थी, उसी वक्त अचानक बंसल सिनेमा की बिल्डिंग की पीछे वाली दीवार भरभराकर नीचे गुरुद्वारा की साइड पर आ गिरी। इसके गिरते ही धूल का एक गुब्बार उठा और पूरे इलाके में समा गया। दीवार गिरने की जानकारी पर बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग वहां जमा हो गए।

जमकर हंगामा हुआ। इस बीच वहां काम कर रही लेबर भाग गयी। हंगामे की सूचना पर थाना सदर बाजार से पुलिस पहुंच गयी। यहां करीब तीन घंटे तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। इस दौरान लेबर का काम बंद रहा। हालांकि बंसल सिनेमा पूरी तरह से आज जमींदोज हो गया है। अब यहां माल बनाने की तैयारी है। इसमें एक दर्जन से ज्यादा पार्टनर हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img