Monday, August 17, 2026
- Advertisement -

27 जून तक मेरठ पहुंच जाएगा मानसून

  • तपती और प्रचंड गर्मी ने किया बुराहाल, पारा पहुंचा 43 डिग्री पर
  • अमूमन मानसून एक जून तक आ जाता है
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: मई माह में प्रचंड और तपती गर्मी ने लोगों को हलकान कर दिया है। ऐसे में लोग घरों के अंदर ही कैद हो गए है। दिन निकलते ही सूरज आग उगलनी शुरू कर देता है। गर्मी बढ़ने के कारण बाजार हाइवे सुनसान हो गए है। लोग घरों के अंदर ही कैद होकर गर्मी से बचने के लिए एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो उनका कहना है कि अभी पांच दिन तक गर्मी का प्रकोप ऐसा ही रहेगा। 27 जून तक मेरठ मानसून पहुंच जाएगा। इस बार अन्य वर्षों के मुकाबले अधिक गर्मी पड़ेगी। जो लोगों को बीमारी का भी शिकार करेगी।
मई में लगातार तापमान बढ़ रहा है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि गर्मी इस बार सूरज की तपिश के साथ पड़ रही है। जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी परेशान कर रही है। मई और जून के महीने में अमूमन गर्मी का अधिक प्रकोप रहता है। इसलिए लोगों को इन महीनों में अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
04 22
इस बार अन्य वर्षों के मुकाबले अधिक गर्मी देखने को मिल रही है। खासकर मई के महीने में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। यह प्रकोप तभी रुकेगा। जब मानसून समय से मेरठ में पहुंच जाएगा। राजकीय मौसम वैधशाला पर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 37 एवं न्यूनतम आर्द्रता 22 प्रतिशत दर्ज की गई है।
डी-हाइड्रेशन का शिकार होने से बचे
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही के अनुसार अगले चार से पांच दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अभी गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। बढ़ती गर्मी के साथ-साथ अभी लू का प्रकोप भी शुरु होगा। अभी फिलहाल कोई सिस्टम भी सक्रिय नहीं है। जिससे इस मौसम में राहत मिल सके।
मई और जून के महीने में अमूमन गर्मी का प्रकोप रहता है। हालांकि इन दिनों चक्रवाती सिस्टम बनता है। जिससे मौसम में बद लाव होता है। जिससे तापमान में गिरावट आ जाती है। मानव जीवन के लिए बेहद खराब मौसम है। इस बढ़ती गर्मी के कारण अधिकत्तर लोग डी-हाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं। इसलिए इससे बचाव बेहद जरूरी है।
पिछले पांच दिन का तापमान
अधिकतम  न्यूनतम
15 मई 41.0 21.4
16 मई 42.2 20.8
17 मई 43.0 23.6
18 मई 42.6 25.0
19 मई 43.0 25.4
आज के दिन मई माह का छह वर्ष का तापमान
2019 41.0
2020 42.0
2021 41.6
2022 40.8
2023 41.2
2024 43.0
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI ब्याज दरों पर ‘वेट एंड वॉच’ मोड में, मिडिल ईस्ट तनाव से महंगाई का जोखिम बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नीतिगत...

Education: UGC-NET जून 2026 की आंसर Key जारी, 18 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट...
spot_imgspot_img