Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 26 जोड़ों के विवाह हुए सम्पन्न

  • डीएम सहित आला अधिकारियों ने वर-वधु को दिया आशीर्वाद

जनवाणी ब्यूरो |

किरतपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह यहां डबाकरा हाल में आयोजित किया गया जिसमें 26 जोड़ों के विवाह कराये गए। कार्यक्रम में पहुंचे डीएम सहित जिले के आला अधिकारियों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
शुक्रवार की दोपहर खंड विकास कार्यालय किरतपुर द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। जिसमे 23 हिन्दू रीतिरिवाज से व 3 मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुए।

पंडित बुद्ध सिंह ने हिन्दू विवाह संपन्न कराये। जबकि निकाह कारी मोहम्मद जाकिर ने पढाये। इस मौके पर प्रत्येक जोड़े को 10 हजार रुपये मूल्य का सामान व 35 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर किये गए। कार्यक्रम में पधारे डीएम रमाकांत पांडे, एडीएम न्याय नितिन मदान, सीडीओ कांता प्रशाद व बीडीओ कृष्ण मोहन, एडीओ राकेश, ग्राम पंचायत सेक्रेटरी मिथुन सिंह, समाज कल्याण अधिकारी कामेंद्र सिंह के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज बालियान व वरिष्ठ भाजपा नेता भीष्म सिंह आदि ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सफल दाम्पत्य जीवन की कामना की।

38 10

कार्यक्रम में ग्राम रसूलपुर शहाबुद्दीन, पित्तनहेड़ी, मुकीमपुर सदारत, रामपुर बिशना (कसौर) बढ़ापुर सीकरी, नन्दपुर, अनियारपुर, गाजीपुर, जलालपुर सुलतान, बुडगरी, उमर पुर जीवनपुर व लालपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों से आये वर वधु शामिल थे। कार्यक्रम डबाकरा हाल के सुसज्जित पंडाल में खुशगवार माहौल में सम्पन्न हुआ। सभी लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img