Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

ग्राम प्रधान ने पंचायत के 5 साल पूरे होने पर किया समारोह का आयोजन

  • महिलाओं को भेट किये लेडीज सूट और शुभचिंतकों को वितरित किये चांदी के सिक्के
  • भंडारे का भी किया गया आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: ग्राम प्रधान और उनके पति ने अपनी पंचायत योजना के तहत एक समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उनकी ओर से भंडारे के आयोजन के साथ गांव की महिलाओं को लेडीज सूट और शुभचन्तकों को चांदी के सिक्के भेट किये गए।

शुक्रवार को नांगल सोती की महिला ग्राम प्रधान मीनाक्षी गोयल और उनके पति राजीव गोयल ने गतवर्षो की भांति इस वर्ष भी पंचायत के 5 साल पुरे होने पर एक विशाल समारोह का आयोजन किया। जिसमे ग्राम प्रधान और उनके पति ने अपने गांव की 960 महिलाओं को लेडीज सूट भेट किये।

वही उन्होंने अपनी पंचायत के सदस्यों, शुभचिंतकों को चांदी के सिक्के वितरित किये। इस समारोह में कोविड़ नियमों का पूरी तरह पालन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान मीनाक्षी गोयल ने सभी का धन्यवाद करते हुए बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान गांव की हर लड़की की शादी में 5100 रूपये देने काम किया गया।

वही उन्होंने हर वर्ष एक समारोह का आयोजन करके महिलाओं को सूट देने का काम किया उनके द्वारा गांव के हर जरूरतमन्द को 200 रूपये मासिक की पेशन दी जा रही है। उनके कार्यकाल में सड़क निर्माण, धर्मशाला निर्माण, गंगा घट्टी निर्माण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, प्राचीन कुऐ के सौन्दर्यकरण, मेले की व्यवस्था आदि धर्मिक आयोजन किये गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img