Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

नीलकंठ मार्ग पर स्कूटी खाई में गिरी एक की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड में नीलकंठ मार्ग पर एक स्कूटी गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

लक्ष्मण झूला नीलकंठ मार्ग पर यह दुर्घटना मंगलवार की सुबह हुई। प्रभारी निरीक्षक थाना लक्ष्मणझूला रवि कुमार सैनी ने बताया कि मंगलवार को नीलकंठ मार्ग पर गरुड़चट्टी से 500 मीटर आगे नदी की तरफ एक स्कूटी के गिरने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतरकर नदी किनारे से स्कूटी तथा दो व्यक्तियों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला।

जिन्हें लक्ष्मण झूला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुकेश सिंह पयाल (40 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र सिंह पायल निवासी आमडी, नीलकंठ थाना लक्ष्मणझूला को मृत घोषित कर दिया। जबकि रणधीर कुमार फौगाट (26 वर्ष) पुत्र प्रमोद चौधरी निवासी इंद्रपुरी पोस्ट पीपला भोला रोड मेरठ उत्तर प्रदेश घायल है। युवक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img