जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज गुरुवार यानी 30 मई को सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी गई है। आज दोनों के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। जिसमें सोने के भाव 72 हजार रुपए के करीब जबकि चांदी के भाव 95,800 के करीब कारोबार कर रहे हैं।
सोने में दिखी सुस्ती
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 61 रुपये की गिरावट के साथ 72,132 रुपये के भाव पर खुला। इस समय इसने 72,132 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,920 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।
चांदी भी पड़ी फीकी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज नरम रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 362 रुपये की गिरावट के साथ 95,800 रुपये पर खुला। इस समय इसने 95,896 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 94,251 रुपये के भाव पर दिन निचला स्तर छू लिया।

