Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

गजब: जितना मिला कमीशन, उतना कर दिया काम

  • निगम में फर्जीवाड़ा कर बनाये जा रहे निर्माण प्रस्ताव
  • नाले का अधूरा निर्माण छोड़कर ठेकेदार हो गया गायब
  • बीच में लटकाया निर्माण, वार्ड वासियों का जीवन बना नर्क

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यह कारनामा भी नगर निगम में ही देखने का मिल रहा है कि जितना कमीशन मिल रहा है, उतना ही निर्माण कार्य कराया जायेगा। तमाशा खत्म और खेल खत्म की तर्ज पर फिर निर्माण बीच में ही छोड़ दिया जायेगा। चाहे फिर जनता कितना भी परेशान होती रहे। ऐसा ही कुछ कारनामा हाशिमपुरा में अंजाम दिया गया।

पहले तो जरूरत न होते हुए भी यहां नये नाले के निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया। फिर अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। जितना पैसा मिला, उतना काम करके ठेकेदार अपना बोरिया बिस्तर समेटकर भाग गया। अब इस अधूरे निर्माण का प्रयोग तो हो ही नहीं पा रहा है। उल्टे जनता की परेशानियों में अलग इजाफा हो गया है।

ऐसे कारनामे को नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों ने वार्ड-29 में अंजाम दिया है। सुभाष नगर क्षेत्र में आने वाले इस वार्ड में हाशिमपुरा नामक क्षेत्र भी आता है। हाशिमपुरा से मिले हुए पुर्वा तकी हुसैन इलाके में हाशिमपुरा पुलिस चौकी के पीछे से लेकर सुभाष नगर गली नंबर-1 की पुलिया तक बांई साइड में न तो कोई दुकान और न ही यहां किसी का मकान है। पिछले 40 साल से अधिक समय से कुछ गरीब लोग इस खाली प्लॉट के पास ठेले लगाकर अपना जीविकोपार्जन कर रहे हैं।

जब शहर में नये निर्माण के प्रस्तावों में ठेकेदारों का कोटा पूरा हो गया तो उनकी नजर इस प्लॉट के पास गई। इस प्लॉट पर मुख्य हापुड़ रोड पर नगर निगम की ट्यूबवेल तथा पीवीवीएनएल का बिजली घर बना हुआ है। यहां कोई आवासीय या व्यावसायिक गतिविधियों का कोई उपयोग भी नहीं है। लेकिन आनन-फानन में नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों से सांठगांठ की गई तथा इस जगह नये नाले के निर्माण का प्रस्ताव बनवा दिया गया। जबकि यहां नया नाला न तो आवश्यक था। और न ही ऐसा कोई गंदे पानी के प्रवाह का कोई मामला था। जिसके लिए अलग से नाला बनाया जाता।

नये निर्माण में भी लगाया पुराना सरिया

अब बड़ा खेल ठेका लेने वाले ठेकेदार ने यह किया कि उसने यहां नये नाले के निर्माण के लिए पहले तो खुदाई का काम शुरू कराया तथा उसमें सरिया आदि भी बिछाकर निर्माण कार्य शुरू किया। इसमें एक बड़ा खेल यह भी खेला गया कि यहां किस स्तर का निर्माण हो रहा है, इसको देखने या टोकने वाला कोई नहीं है। लिहाजा ठेकेदार ने यहां पुराना दो सूत का सरिया बिछाकर 20 फीट की जगह पर नाला बना दिया। यानि जितना उसका कमीशन का हिसाब बना। इसके बाद ठेकेदार गायब हो गया।

अधूरे निर्माण से क्षेत्रवासी हो रहे परेशान

क्षेत्रवासी मांग कर रहे हैं कि नगर निगम के राजस्व को बचाने के लिए उक्त तथा कथित नाला का निर्माण को तत्काल रोका जाए तथा अवैध नाला निर्माण का एस्टीमेट बनाने वाले क्षेत्रीय अवर अभियंता सहायक अभियंता अधिशासी अभियंता एवं सुपरवाइजर निर्माण के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए राजस्व को नुकसान पहुंचाने एवं क्षेत्र की जनता को असुविधा उत्पन्न करने वाले नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और इस खोदे गए नाले को तत्काल बंद किया जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img