Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

चुनावी ड्यूटी में जा रहे 30 कर्मी बीमार, सात की मौत से मचा हड़कंप

जनवाणी ब्यूरो |

मिर्जापुर: जिले में आज शुक्रवार को भीषण गरमी और तपिश के बीच चुनावी ड्यूटी में जा रहे जवानाें व अन्य कर्मचारियों पर कहर टूट पड़ा। पालीटेक्निक से रवाना होने के दौरान मतदान स्थल पर पहुंचते-पहुंचते कई लोग बीमार हो गये। जिनको उपचार के लिए अस्पताल लेकर आया गया। इसमें उपचार के दौरान पांच होमगार्ड, सीएमओ कार्यालय के एक लिपिक और एक सफाईकर्मी की मौत हो गई।

21 सुरक्षाकर्मी समेत अन्य कर्मचारी को मिलाकर 30 से अधिक लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। अचानक हुईं मौतो से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्राचार्य मौके पर पहुंचे। बीमार लोगों का उपचार कराया गया।

बता दें कि पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के चलते हर कोई परेशान हैं। शुक्रवार को पालीटेक्निक से रवाना हो रही पोलिंग पार्टियां भी गर्मी के कारण परेशान रहीं। पसीने से तरबतर लोग रवाना हुए। इस दौरान कई लोग गर्मी के चलते बीमार हुए, जिनको उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

सुबह से बीमार लोग अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर होते-होते पोलिंग पार्टिंयां मतदान स्थल पर पहुंचने लगीं तो बीमार होने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी। अस्पताल पहुंचने पर होमगार्ड रामजियावन, सत्य प्रकाश, त्रिभुवन, रामकरन, बच्चाराम, लिपिक शिवपूजन श्रीवास्तव, सफाईकर्मी रवि प्रकाश की मौत हो गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img