Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

सपा प्रत्याशी ने ठाकुर चौबीसी में खूब की सेंधमारी

  • ठाकुर चौबीसी में भाजपा और सपा प्रत्याशी को मिले लगभग बराबर वोट

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह मलिक ने जीत दर्ज करके राजनीति के चाणक्यों की भविष्यवाणी झूठी साबित कर दी है। जिस तरह से भाजपा के केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान को जनता की नाराजगी के चलते सीट गवानी पड़ी। उसका पूरा फायदा सपा प्रत्याशी को मिला है। हालांकि सरधना विधानसभ की बात करें तो दोनों प्रत्याशी को बराबर वोट मिली हैं। ठाकुर चौबीसी में जिस तरह से विरोध के स्वर उठ रहे थे, वोट बहुत ज्यादा डायवर्ड नहीं हो सकी। विधानसभा के साथ विशेष रूप से ठाकुर चौबीसी के गांवों की बात करें तो सपा प्रत्याशी सेंधमारी करने में काफी हद तक कामयाब हुए। जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के गांव से भी लगभग बराबर वोट लेने में सफल हुए।

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट को लेकर राजनीति के धुरंधरों ने तमाम भविष्यवाणी कर रखी थी। खासतौर पर सरधना विधानसभा की ठाकुर चौबीसी के गांवों पर अधिक जोड़तोड़ किया जा रहा था। लगातार हुई पंचायतों और सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा के हालात देखकर लग रहा था कि क्षत्रिय समाज की वोट एक तरफा भाजपा के खिलाफ जाने वाली हैं। मतदान हुआ तो सभी के कयास गलत साबित हुए। जितनी उम्मीद वोट के डायवर्ड होने की लग रही थी, उतना कुछ नहीं हुआ।

ठाकुर चौबीसी के सभी गांवों में भाजपा व सपा प्रत्याशी को लगभग बराबर ही वोट पड़े। वोट जोड़ने पर सामने आता है कि भाजपा की झोली में अधिक वोट गए। मगर सपा प्रत्याशी की सेंधमारी भी कम नहीं रही। ठाकुर चौबीसी से सपा को जितना भी मतदान हुआ वो जीत की वोट कही जा सकती हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद बूथवार वोटिंग की सूची जारी हुई तो सब खुलकर सामने आ गया। हालत यह रही कि भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के पैतृक गांव औरंगनगर रार्धना में सपा प्रत्याशी ने खूब सेंधमारी की।

कस्बे में सपा प्रत्याशी की रही बढ़त

सरधना कस्बे में सपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह मलिक को जमकर वोट बरसे। कस्बे में बने 50 मतदान केंद्रों में से अधिकांश पर सपा प्रत्याशी बढ़त बनाकर चले। नगर पालिका में बने क्रम संख्या-2 पर तो भाजपा प्रत्याशी को महज 2 ही वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी को यहां से 359 मत प्राप्त हुए। इसी तरह संत जोजफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में बने बूथ संख्या-4 में भाजपा प्रत्याशी को 8 व सपा प्रत्याशी को 615 वोट प्राप्त हुए।

ठाकुर चौबीसी में ऐसे पड़े वोट

गांव का नाम भाजपा सपा

राजपुर मोमन 267 180

आलमगीरपुर फरीदपुर 148 153

नाहली 302 998

खेड़ा 1016 1219

औरंगनगर रार्धना 1437 1128

जलालपुर अक्खेपुर 478 268

भामौरी 1194 362

महादेव 800 331

छबड़िया 796 299

चांदना 270 82

जुल्हैड़ा 537 297

झिटकरी 799 203

ख्वाजापुर कुशावली 1162 594

दौलतपुर 371 238

मोजमाबाद ज्वालागढ 431 83

सलावा 2188 1373

कैली 198 2904

कपसाड़ ्1302 755

अटेरना 329 351

चकबंदी 179 351

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img