जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड और साउथ अभिनेता रजनीकांत अपने एक्शन को लेकर सबके दिलों पर राज करते हैं। वहीं, अपनी अदाकारी से आज भी उनकी फैन फॉलोइंग बेहद ज्यादा है। वहीं, आज रविवार को एक्टर दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनका कहना है, ”मैं शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने जा रहा हूं। यह बहुत ऐतिहासिक कार्यक्रम है। आगे रजनीकांत बोले कि मैं पीएम मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई देता हूं।

