- सदर विधायक सुचि चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी को गिनाई समस्याएं
- मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही फ्लाइओवर बनाने का दिया आश्वासन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जनपद बिजनौर विधानसभा में बिजनौर शुगर मिल पास और चंदक फाटक पर फ्लाइओवर बनाने के लिए सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने मुख्यमंत्री से प्रमुखता से मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही फ्लाइओवर का निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इससे जिले में जाम से मुक्ति मिलेगा और वर्षाें पुरानी बिजनौर वासियों की मांग पूरी होगी।
शनिवार को मुरादाबाद सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ ने विधायकों की बैठक ली। इसमें सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने विकास के कार्यों की प्रगति के साथ-साथ अपनी बिजनौर विधानसभा क्षेत्र बिजनौर नगीना रोड पर बिजनौर शुगर मिल के सामने फाटक पर फ्लाइओवर बनाने को बहुत जरुरी बताया।
क्योंकि गन्ना सीजन में गन्ने की बुगियां और ट्रैक्टर ट्राली के कारण लंबा जाम लगता है, इस कारण नागरिकों को लंबे समय जाम में खड़ा होना पड़ता है और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया की यह मांग लंबे समय से क्षेत्रवासी करते आ रहे हैं।
इससे पूर्व भी वह संबंधित अधिकारियों को फ्लाईओवर बनाने के संबंध में लिख चुकी हैं और उसका स्टीमेट भी तैयार है। वर्ष 2017 अगस्त और नवंबर में भी मांग पत्र प्रेषित किया गया था। इसका पूरा होना जनहित में आवश्यक है। इस पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सदर विधायक सुचि चौधरी को आश्वस्त किया कि फ्लाइओवर के कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।

