- 75 जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र व कम्बल वितरण किए
जनवाणी संवादाता |
नजीबाबाद: लायंस क्लब रेनबो के तत्वावधान में शीतकालीन मौसम को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल व गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया।
शनिवार को नगर के बाजार कल्लू गंज में स्थित एक प्रतिष्ठान पर लायंस क्लब रेनबो के तत्वावधान में 75 कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर जानकारी देते हुए लायंस क्लब की अध्यक्ष शालू सिंघल ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर तथा बाजारों में दुकानों पर काम करने वाले जरूरतमंद लोगों को कंबल व गर्म वस्त्र वितरण किए गए, उन्होंने कहा कि लगभग 75 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
इस मौके पर अध्यक्ष शालू सिंघल, सचिव रश्मि गुप्ता, उपसचिव आरती वर्मा का सहयोग रहा वहीं उन्होंने आगे भी ऐसे कार्य क्रम जारी रखने को संकल्प दोहराया। इस मौके पर रूपम अग्रवाल अंजू अग्रवाल, दिव्या, काजल भी मौजूद रहे।

